गुना: जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम द्वारा 4 अधिकारियों की ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में उनके कार्य के साथ-साथ करने हेतु आगामी आदेश तक लगायी गई है.
इस आशय के जारी आदेश अनुसार उपसंचालक (कृषि) कृषि विभाग गुना अशोक कुमार उपाध्याय की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल जिला चिकित्सालय में आईसोलेट करने, उपसंचालक पशु चिकित्सालय सेवाएं जिला गुना डॉ.आर.पी.एस.भदौरिया की कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को तत्काल संस्थागत क्वारंटाइन किये जाने, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण जिला गुना राजेन्द्र कुमार जाटव की कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित व्यक्ति की फर्स्ट कांटेक्ट ट्रेसिंग की जानकारी एकत्रित कराया जाना सुनिश्चित करने एवं सर्वे दल में प्रभारी तथा चिकित्सक आयुष विभाग जिला गुना डॉ. निकिता सोनी की सर्वे के दौरान बीमार पाए गये व्यक्तियों की सैंपलिंग तथा फर्स्ट कांटेक्ट वाले व्यक्तियों की सैंपलिंग का कार्य किये जाने हेतु ड्यूटी लगायी गई है.
जारी आदेश के अंतर्गत उक्त अधिकारीगण इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि उनके सौंपे गये कार्य कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट प्राप्त होने के 05 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्णं हो जाए.
उक्त कार्य के समन्वय अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.बुनकर (मोबा. 9425408681) रहेंगे. कंट्रोलरूम का दूरभाष क्रमांक 07542-252746 है. इस आशय का जारी आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है.

