BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोडल अधिकारी ने प्लांट एवं स्वास्थ्य केन्द्र कौड़िहार का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
नोडल अधिकारी ने प्लांट एवं स्वास्थ्य केन्द्र कौड़िहार का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: नोडल अधिकारी/निदेशक मण्डी जितेन्द्र प्रताप सिंह अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रविवार को नैनी के बसवार में बनाये गये कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया. उन्होंने प्लांट संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की.

नोडल अधिकारी ने डम्प किए गए कूड़े के निस्तारण के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए डम्प किए गए कूड़े का यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने को निर्देश दिया. उन्होंने वजन करने वाली मशीनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, उसमें से एक मशीन के क्रियाशील न होने पर उसको तत्काल ठीक कराकर क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया.

नोडल अधिकारी ने कूड़े का निस्तारण कर उसका किस प्रकार से उपयोग में लाया जा रहा है, उसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने यहां पर बनाये जा रहे जैविक खाद की गुणवत्ता तथा इसके उपयोग के बारे में भी जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने यहां पर निर्मित होने वाली खाद के बारे में जनसामान्य के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा, जिससे लोगो को इसके बारे में जानकारी प्रांप्त हो सके तथा लोग जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग कर सके.

इसके उपरांत नोडल अधिकारी कौड़िहार में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया. वहां पर उन्होंने कोविड 19 के सम्बंध में बनाये गये कोविड हेल्प डेस्क को देखा तथा वहां पर रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अंकित प्रविष्टियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण, सैम्पलिंग के कार्यों के बारे में भी पूछा.

उन्होंने डोर-टू-डोर परीक्षण कार्यक्रम के बारे में तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली. नोडल अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण कर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा की गयी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हुई

Next Post

लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप

Next Post
लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप

लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d