BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण ने कोविड-19 की समीक्षा की

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण ने कोविड-19 की समीक्षा की
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग ने शनिवार को देर शाम संगम सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने डोर-टू-डोर सर्वे की जानकारी लेते हुए इसे और बढ़ाये जाने के निर्देश दिये. तत्पश्चात कंटेनमेंट जोन/नान कंटेनमेंट जोन के विभाजन की जानकारी लेते हुए कहा कि कंटेनमेंट जोन में शत-प्रतिशत टेस्ट कराये जाये. उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग को और बढ़ाये जाने का निर्देश दिया.

उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की डाटा फीडिंग और उसको सुरक्षित रखने के निर्देश दिये है. होम आइशोलेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि मरीजों से कम से कम दो बार बातचीत अवश्य की जाये. इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के परिजनों के पास चिकित्सक का मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से होना चाहिए ताकि कोई परेशानी होने पर तत्काल सम्पर्क कर सके. नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन सैम्पलिंग के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए उन्होंने यथासम्भव 6000 लोगों की प्रतिदिन जांच कराये जाने के लिए कहा है.

उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के भी निर्देश दिये. भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली तथा माइक्रो कंटेनमेंट जोन के निर्धारण की जानकारी लेते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन को और बढ़ाये जाये तथा साफ-सफाई के साथ-साथ सैनेटाइजेशन के कार्य को भी नियमित रूप से कराये जाने के लिए कहा है. नोडल अधिकारी एल-2 और एल-3 के अस्पतालों में बेड़ों की संख्या और बढ़ाये जाने तथा लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए कहा है. उन्होंनेें रेलवे अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के सम्बंध में की गयी व्यवस्थाओं के जानकारी लेते हुए कहा कि जो रेलवे कालोनियों है, उसका एक समय निर्धारण करते हुए सभी लोगो की जांच कराये जाने के लिए कहा है.

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज एस.पी. सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी जी.एस. वाजपेयी सहित सभी सम्बंधित अधिकारी एवं चिकित्सकगण मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भगत सिंह जयंती: PM और शाह ने कहा युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्रोत रहेंगे

Next Post

शायर राहत इंदौरी को दी गई श्रद्धांजलि

Next Post
शायर राहत इंदौरी को दी गई श्रद्धांजलि

शायर राहत इंदौरी को दी गई श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d