BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोडल पदाधिकारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेगें: जिलाधिकारी

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
नोडल पदाधिकारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं की जानकारी लेगें: जिलाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter

सीतामढी: सभी बीडीओ,सीओ, थानाध्यक्ष एवम प्रखंडो के नोडल पदाधिकारी अपने-अपने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेगें,साथ ही चल रहे राहत कार्यो का फीड बैक भी लेगें.उक्त बातें जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से कही.

उन्होंने कहा कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और तीन दिन बाद सभी अनुमंडल पदाधिकारी इससे संबधित रिपोर्ट के साथ जिलास्तरीय बैठक में भाग लेंगें. जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों को समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुनना एवं उसका समाधान करना ही आपका महत्वपूर्ण दायित्व है.

उन्होंने कहा कि बीडीओ,सीओ सहित सभी पदाधिकारी आमजनों के फोन को उठाये एवं उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुने. डीएम ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने सरकारी नंबर को ही व्हाट्सअप नंबर रखे ताकि जब आपकी व्यस्तता के कारण आपसे बात नहीं हो पाती है तो आमजन या पदाधिकारी आपको सहजता के साथ व्हाट्सअप मैसेज कर सके.

उन्होंने कहा कि जब भी मैं किसी पदाधिकारी को व्हाट्सअप मैसेज करती हूं, तो हर हाल तुरंत उसका अनुपालन कर रिपोर्ट करें, अन्यथा जबाबदेही तय कर करवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने प्रखंडवार सभी बीडीओ,सीओ एवं राजस्व पदाधिकारियों से बाढ़ प्रभावित पंचायतो की स्थिति,तटबंधों की स्थिति,पॉलीथिन की उपलब्धता,ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता,प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति,राहत केंद्रों एवं सामुदायिक किचेन की व्यवस्था आदि का समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी सावधानी के साथ अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करे. यह सुनिश्चित करे कि आपके कार्यालय में सभी लोग मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सामाजिक दूरी का पालन करे, समय-समय पर हाथों को धोते रहे एवं कार्यालय को भी समय-समय पर सेनेटाइज करते रहे.

उन्होंने कहा कि हमे कोरोना की परिस्थितियो में ही कार्य करना है,इसलिये डरकर नही बल्कि पूरी सजगता के साथ सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करे.उन्होंने बीडीओ सूप्पी एवम कार्यपालक एवम अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण सीतामढ़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनलोगो की तत्परता एवं अपने कार्य के प्रति जबाबदेही के कारण जमला-परसा सहित अन्य तटबंधों की स्थिति नियंत्रण में रही.

डीएम ने बीडीओ सूप्पी द्वारा मास्क फोर्स अभियान को गति प्रदान करने एवं उसे आमजनों से जोड़ने हेतू किये गए प्रयासों की भी जमकर तारीफ किया. उन्होंने सीओ डुमरा,रुन्नीसैदपुर, बीडीओ डुमरा की कार्यशैली एवम तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनलोगो ने आमजनों की समस्याओं पर गम्भीरता से लेकर उसका समाधान करने का प्रयास किया है.

उक्त बैठक में एडीएम मुकेश कुमार,निदेशक डीआरडीए,मुमुक्ष चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार,आपदा प्रभारी अविनाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने किया मिशनरीज ऑफ चैरिटी बालगृह का औचक निरीक्षण

Next Post

मुखिया और आवास सहायक की मिलीभगत से आवास योजना की राशि में बंदर बांट

Next Post
मुखिया और आवास सहायक की मिलीभगत से आवास योजना की राशि में बंदर बांट

मुखिया और आवास सहायक की मिलीभगत से आवास योजना की राशि में बंदर बांट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d