BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में लॉन्च हुआ Noise के ‘TWS earphones’

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
भारत में लॉन्च हुआ Noise के ‘TWS earphones’
Share on FacebookShare on Twitter

BNN DESK: Noise भारत में लगातार लॉन्चिंग कर रही है. कंपनी ने एक के बाद एक तीन टीडब्ल्यूएस ईयरफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें लेटेस्ट Noise Buds Play है. यह ईयरबड्स गूगल फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी से लैस हैं और कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकता है. यह तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ है.

Noise ने तीन महीने में तीन टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Noise Élan, Noise Buds Solo और Noise Buds Play लॉन्च किए. Buds Play को इन-ईयर डिटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया है, जो कानों में से एक ईयरबड बाहर निकालते ही म्यूजिक को बंद कर देती है.

Noise Buds Play की कीमत और उपलब्धता

Noise Buds Play को फिलहार 2,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया. हालांकि ऑफर खत्म होने के बाद बड्स प्ले को इसकी ऑरिजनल कीमत 3,499 पर बेचा जाएगा. कंपनी ने इंट्रोडक्टरी पीरियड की समय सीमा की जानकारी नहीं दी है. ईयरफोन को तीन दिलचस्प कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें Celeste Blue, Onyx Black और Pearl White कलर शामिल हैं. इसको Noise की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. यह जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा.

स्पेसिफिकेशन और फीचर
ईयरबड्स में एयरपॉड्स प्रो के समान एक स्टेम डिजाइन है. ईयरबड्स 10 मिमी डायनेमिक ड्राइवर से लैस हैं जो Tru Bass टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं. ईयरबड्स में क्वाड माइक सेटअप भी है जो कॉल क्वालिटी को बढ़ाता है. यह इन-ईयर डिटेक्शन के साथ आता है जो आपके कानों से ईयरबड्स निकालते समय म्यूजिक को रोक देता है.

बैटरी
बैटरी की जहां तक बात है तो कंपनी ने दावा किया है कि ईयरबड एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकते हैं. इसमें 45mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 500mAh बैटरी दी गई है. इसके साथ ही इसमें यूएसबी-टाइप सी पोर्ट दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंगल पर आए दो बड़े भूकंप, NASA के इनसाइट लैंडर ने अब तक 500 से अधिक झटके किए रिकॉर्ड

Next Post

खेतों में ज्यादा काम करवाने के लिए मजदूरों को दिया जा रहा ड्रग्स- BSF की रिपोर्ट पर केंद्र ने दिया एक्शन का निर्देश

Next Post
खेतों में ज्यादा काम करवाने के लिए मजदूरों को दिया जा रहा ड्रग्स- BSF की रिपोर्ट पर केंद्र ने दिया एक्शन का निर्देश

खेतों में ज्यादा काम करवाने के लिए मजदूरों को दिया जा रहा ड्रग्स- BSF की रिपोर्ट पर केंद्र ने दिया एक्शन का निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d