BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोकिया का तमिलनाडु स्थित संयत्र बंद, कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित

by bnnbharat.com
May 27, 2020
in Uncategorized
नोकिया का तमिलनाडु स्थित संयत्र बंद, कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित

नोकिया का तमिलनाडु स्थित संयत्र बंद, कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित

Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: नोकिया कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीते हफ्ते तमिलनाडु स्थित अपने विनिर्माण स्यंत्र में कार्य निलंबित कर दिया है. कंपनी ने इस बात की जानकारी मंगलवार को दी है. हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर स्थित उसके इस प्लांट में कितने कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र का कहना है कि कम से कम 42 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं. कंपनी का कहना है कि वह पहले से ही सोशल डिस्टेंसिंग और कैंटीन में बदलाव जैसे उपाय कर चुकी है.

कंपनी ने बयान में कहा है कि फैक्ट्री में बीते कुछ हफ्तों से सुरक्षात्मक उपायों के साथ ही काम किया जा रहा था. नोकिया (Nokia) ने कहा, ‘हम थोड़े कर्मचारियों के साथ जरूरी उपायों को अपनाते हुए जल्द ही परिचालन फिर से शुरू करने की उम्मीद करते हैं.’ इससे पहले चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने पिछले हफ्ते अपने संयंत्र में काम निलंबित कर दिया था. कंपनी के नई दिल्ली के बाहरी इलाके में हाल ही में खोले गए इस संयत्र के कम से कम 9 कर्मचारी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे.

भारत में मार्च के अंत से ही कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है. सरकार ने आर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हाल ही में लॉकडाउन में छूट दी है. लेकिन कई कंपनियों में कर्मचारियों के लगातार कोरोना से संक्रमित होने की खबर इन कंपनियों के लिए चुनौती बन रही है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मंगलवार को संक्रमित मामलों की कुल संख्या 145,380 हो गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 4167 तक जा पहुंचा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“ऐ मेरे दिल”

Next Post

HIV पॉजिटिव मरीज ने कोरोना को 6 दिन में दी मात

Next Post
HIV पॉजिटिव मरीज ने कोरोना को 6 दिन में दी मात

HIV पॉजिटिव मरीज ने कोरोना को 6 दिन में दी मात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d