BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
Share on FacebookShare on Twitter

16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल,  3 नवंबर को मतदान व 10 नवंबर को मतगणना

रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. दुमका के लिए सत्तारूढ़ यूपीए में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बसंत सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया चुका है, जबकि बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अनूप सिंह का नाम तय माना जा रहा है, वहीं बीजेपी अभी दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार के नाम पर फैसला नहीं ले सकी है.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 9 से 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे. 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिये  जा सकेंगे. 3 नवंबर को मतदान के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी.

चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि उपचुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट की व्यवस्था कर ली गयी है. मतदाता अपने 11 पहचान पत्रों का उपयोग मतदान के लिए कर सकेंगे.

गौरतलब है कि दुमका विधानसभा उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस्तीफा देने के कारण हो रहा है.

हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका के अलावा साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में संवैधानिक बाध्यता के कारण उन्होंने दुमका सीट से त्यागपत्र दे दिया था.

वहीं बेरमो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण हो रहा है. लंबी बीमारी के कारण लॉकडाउन अवधि में उनका निधन हो गया था.

दोनों ही सीटों पर यूपीए का कब्जा था, इसलिए यह उपचुनाव सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा है. वहीं मुख्य विपक्षी दल बीजेपी भी उपचुनाव के माध्यम से अपनी खोयी ताकत को प्राप्त करने की कोशिश करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश कुमार का अहंकार टूटेगा, जीत का परचम लहराएगी लोजपा: वीरेन्द्र प्रधान

Next Post

मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में की गई फर्जी निकासी पर हुई कार्रवाई

Next Post
गोली नहीं धारदार हथियार के घाव से हुई थी जिलानी अंसारी की मौत

मनरेगा अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में की गई फर्जी निकासी पर हुई कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d