रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राजनीतिक दलों की सरगर्मी अब काफी तेज हो गयी है. वही नामांकन अब अंतिम चरण में हैं जहां आज सीतामढ़ी जिले के रीगा,परिहार,सुरसंड समेत कई विधानसभा सीटों पर लगभग एक दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है.
इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं कई दिग्गज प्रत्याशियों ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ने की बात कही. जिले में दूसरे एवं तीसरे चरण में 3 एवं 7 नवंबर को मतदान होना है.इन सभी सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर हैं. सुरसंड विधानसभा फिलहाल जिले का सबसे हॉट सीट बना हुआ है जहां इस बार कई दिग्गज मैदान में है ज्ञात हो कि राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुए विधान पार्षद दिलीप राय ने जदयू से नामांकन किया. वहीं दूसरी ओर राजद कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय लोगों के विरोध के बाबजूद राजद ने एक बार विधायक अबु दुजाना को अपना प्रत्याशी बनाया है. वही एनडीए गठबंधन से अलग हुए लोजपा ने अमित कुमार उर्फ माधव चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है.
रीगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना, बाजपट्टी से राजद प्रत्याशी मुकेश लाल यादव,परिहार से राजद प्रत्याशी के रुप में बिहार की चर्चित मुखिया रितु जायसवाल समेत कईयों ने समाहरणालय स्थित बनाये गए केंद्र व अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए केंद्र पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

