रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की दो सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है.
विधानसभा के सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने तीनों प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की. बाद में उन्होंने बताया कि तीनों नामांकन वैध पाये गये है.
विधानसभा चुनाव की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशियों झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन, भाजपा के दीपक प्रकाश और कांग्रेस के शहजादा अनवर ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन वापसी की तिथि 18 मार्च को निर्धारित की गयी है. यदि उस दिन कोई प्रत्याशी नामांकन वापस नहीं लेता है, तो आगामी 26 मार्च को विधानसभा परिसर में ही बनाये गये मतदान केंद्र में सभी 80 विधायक मतदान करेंगे और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.

