BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजद प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की संभावना से कार्यकर्ताओं में हड़कंप

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in Uncategorized
राजद प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने की संभावना से कार्यकर्ताओं में हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter

मनोज कुमार

कोडरमा: कोडरमा विधानसभा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव ने विगत शुक्रवार (22 नवंबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कोडरमा विधानसभा के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया था.

सूत्रों के मुताबिक झारखंड राज्य के किसी भी जिले के मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं होने से उनका नामांकन रद्द कर दिए जाने की खबर सामने आ रही हैं.

बता दें कि राजद प्रत्याशी सुभाष यादव बिहार के दानापुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं और कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए किए गए नाम निर्देशन पत्र में उन्होंने दानापुर का ही वोटर लिस्ट मतदाता क्रमांक व भाग संख्या के साथ संलग्न किया है, जबकि निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार किसी राज्य से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उस राज्य के किसी भी जिले के मतदाता सूची में उक्त उम्मीदवार का नाम दर्ज होना आवश्यक है.

इस खबर की सुगबुगाहट मात्र से ही राजद खेमे में खलबलाहट सी मच गई है. सूत्रों की मानें तो ऐसे में अब राजद के ही विभिन्न सिपाही निर्दलीय चुनाव लड़ने का प्लान बना रहे हैं.

चूंकि 25 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन है, इसलिए कई दावेदार उक्त दिन में नामांकन की तैयारी में भी जुट गए हैं.

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजद दूसरे स्थान पर रहा था, लेकिन चूंकि राजद के पिछले बार की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से यहां राजद का अस्तित्व समाप्ति की ओर था.

पार्टी के कई कार्यकर्ता ने दूसरे दल का दामन थाम लिया था, किन्तु सुभाष यादव के आ जाने से राजद पुनः संगठित हो रहा था.

इतना ही नहीं इस बार के चुनाव में राजद को प्रबल दावेदार के रूप में भी देखा जा रहा था. अब फिर से इस प्रकार की खबर आने से राजद के गलियारे में फूट शुरू होने की कयास लगाई जा रही है. ऐसे में सबों को 25 तारीख का इंतजार है.

अब देखना यह है कि राजद के प्रमुख कार्यकर्ता इसकी साख बचा पाते है या नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हत्या का मामला: पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार

Next Post

अवधेश यादव ने की आजसू के पक्ष में मतदान करने की अपील

Next Post
अवधेश यादव ने की आजसू के पक्ष में मतदान करने की अपील

अवधेश यादव ने की आजसू के पक्ष में मतदान करने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d