BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिदंबरम के बाद रेणुका चौधरी पर गिरी गाज, गैर जमानती वारंट जारी

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in समाचार
चिदंबरम के बाद रेणुका चौधरी पर गिरी गाज, गैर जमानती वारंट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

धोखाधड़ी के एक मामले में कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। चार साल पहले इस मामले में तेलंगाना के खम्‍मम  में एफआइआर दर्ज हुई थी। रेणुका के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट खम्‍मम जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्‍ट्रेट ने जारी किया। आरोप है कि रेणुका चौधरी पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं जिसके बाद उनके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंड जारी किया।

कांग्रेस के कई नेता इन दिनों कानून के निशाने पर आ गए हैं। इससे पहले आईएनएक्‍स मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआइ ने अपनी हिरासत में ले लिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उसके पास चिदंबरम के खिलाफ मनी लांडिंग के पुख्ता सुबूत हैं। इससे पहले दिल्‍ली हाईकोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी।

बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रेणुका चौधरी को तेलंगाना की खम्मम लोकसभा सीट से उतारा था, लेकिन वह हार गई थीं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नामा नागेश्‍वर राव ने उन्हें लगभग 1.70 लाख वोटों से हरा दिया था। बीते दिनों राज्‍य सभा के एक सत्र में रेणुका चौधरी की हंसी सुर्खियों में आई थी। उनके तेज ठहाकों पर सभापति वेंकैया नायडू ने आपत्ति जताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलावती नाम की महिला ने रेणुका चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत की थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संकट में योगी की ‘अटेंडेंस बाई सेल्फी’ एप, शिक्षकों ने किया विरोध

Next Post

BSF बहाली में दौड़ के दौरान कमाऊ बेटा का हुआ मौत

Next Post
BSF बहाली में दौड़ के दौरान कमाऊ बेटा का हुआ मौत

BSF बहाली में दौड़ के दौरान कमाऊ बेटा का हुआ मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d