BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैर भाजपाई सरकारों के पास यहां के विकास को लेकर कोई दृष्टि नहीं: हेमलाल मुर्मू

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in Uncategorized
गैर भाजपाई सरकारों के पास यहां के विकास को लेकर कोई दृष्टि नहीं: हेमलाल मुर्मू

गैर भाजपाई सरकारों के पास यहां के विकास को लेकर कोई दृष्टि नहीं: हेमलाल मुर्मू

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू ने कहा है कि पिछले 5 सालों में संथाल क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं काफी बढ़ी है. उन्होंने कहा इस सड़क, रेल और जलमार्ग तीनों क्षेत्र में विस्तार किए गए हैं और आधारभूत संरचनाओं को सुधारा गया है. इससे संथाल क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में काफी सुधार आया है. उन्होंने कहा कि पहले रांची से देवघर, दुमका या संथाल के अन्य सुदूर क्षेत्रों में पहुंचने में काफी ज्यादा समय लगता था. सड़कों की स्थिति भी काफी खराब थी. पर अब सड़कों की स्थिति काफी बेहतर हुई है. नये ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है.

हेमलाल मुर्मू ने कहा कि दुमका हंसडीहा रोड, देवघर बासुकीनाथ तारापीठ, गोविंदपुर टुंडी गिरिडीह हाट, गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे, दुमका मसालिया कुंडहीत नाला हाईवे के निर्माण से तकरीबन पूरे संथाल क्षेत्र में आवागमन काफी सुलभ हो गया है. सफर में लगने वाला समय काफी कम हो गया है. संथाल क्षेत्र में ट्रेन की कनेक्टिविटी भी बढी है. वनांचल एक्सप्रेस, रांची- जसीडीह ट्रेन का संचालन शुरू हुआ. इससे रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिली है और उनकी संख्या में भी इजाफा हुआ है. साहिबगंज में मल्टी मॉडल टर्मिनल का निर्माण पूरा हो चुका है. इससे संथाल का यह क्षेत्र जलमार्ग से जुड़ चुका है. यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है. इससे अंतर्देशीय जलमार्ग से व्यापार की सुविधा बढ़ी है. संथाल परगना क्षेत्र में इससे विकास और रोजगार के नए द्वार खुले हैं.

मुर्मू ने कहा की पहले आवागमन की दृष्टि से संथाल दुरूह क्षेत्र था. गैर भाजपाई सरकारों के पास यहां के विकास को लेकर कोई दृष्टि नहीं थी. लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार ने विकास की नयी गाथा लिखी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संथाल भाजपा का गढ़ : लक्ष्मण गिलुवा

Next Post

रिमझिम बारिश के बीच मतदान कर्मी चले मतदान कराने

Next Post
रिमझिम बारिश के बीच मतदान कर्मी चले मतदान कराने

रिमझिम बारिश के बीच मतदान कर्मी चले मतदान कराने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d