BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तिरुमाला मंदिर के गैर-हिन्दू कर्मचारी पद छोड़ें : जगन सरकार

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in Uncategorized
तिरुमाला मंदिर के गैर-हिन्दू कर्मचारी पद छोड़ें : जगन सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

तिरुपति: आंध्र प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि तिरुमाला मंदिर में काम करने वाले जिन कर्मचारियों ने हिन्दू धर्म को छोड़कर अन्य धर्म अपनाया है, उन्हें अपने पद को छोड़ना होगा। अधिकारियों को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के सभी कर्मचारियों के बारे में जांच करने का आदेश दिया गया है। ये कर्मचारी दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिर तिरुमाला का प्रबंधन करते हैं।

मुख्य सचिव एल. वी. सुब्रमण्यम ने इस हफ्ते की शुरुआत में मंदिर के अपने दौरे के दौरान कहा था कि कर्मचारियों के घरों की भी एकाएक जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे गैर-हिन्दू धर्म का पालन तो नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कई कर्मचारी हैं, जिन्होंने अन्य धर्मो को अपनाया है। यह उनका चयन है। उन्हें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता, लेकिन वे टीटीडी की नौकरी जारी नहीं रख सकते। किसी को भी दूसरों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।”

उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों को खुद ही साहस दिखाते हुए सामने आना चाहिए और टीटीडी की नौकरी छोड़ देनी चाहिए।”

अनुमान लगाया गया है कि टीटीडी में कुल 48 गैर-हिन्दू अधिकारी/कर्मचारी हैं। कुछ तबकों की तरफ से तिरुमाला में बढ़ते धर्मान्तरण को लेकर चिन्ता व्यक्त की जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर किया अलर्ट,”हरिकेन डोरियन”आने वाला है

Next Post

बिहार में राज्य कर्मियों के जींस-टीशर्ट पर रोक

Next Post
बिहार में राज्य कर्मियों के जींस-टीशर्ट पर रोक

बिहार में राज्य कर्मियों के जींस-टीशर्ट पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d