BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भाकियू (BKU) नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पर हुए हमले को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि वह देश विरोधी कानूनों को वापस कराके ही दम लेंगे.

उन्होंने ट्वीट में कहा, ”उनका संघ हमला करना सिखाता है, अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है. संघ का सामना संग मिलकर करेंगे- तीनों कृषि और देश विरोधी क़ानून वापस कराके ही दम लेंगे!”

इससे पहले राकेश टिकैत ने भी हमले की जिम्मेदार केंद्र को ही बताया था. राकेश टिकैत ने कहा, “केंद्र के अलावा इसका जिम्मेदार और कौन हो सकता है. वो उनके युवा विंग के लोग थे. वो कह रहे थे “राकेश टिकैत गो बैक”. मैं कहां जाऊं. उन्होंने मुझ पर पत्थर फेंके, लाठियां चलाईं. वो हमसे क्यों लड़ रहे हैं. हम किसान हैं कोई राजनीतिक पार्टी नहीं.

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के अलवर में भाकियू (BKU) नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया था. हमले में टिकैत की गाड़ी के शीशे टूट गए थे. इस हमले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद से किसानों में रोष है.

इसी को लेकर शुक्रवार को किसान बड़ी संख्या में चिल्ला बॉर्डर पहुंचे थे. इस दौरान नोएडा से दिल्ली तक लंबे समय तक जाम लगा रहा. इसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा. चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाई. पुलिस और किसानों के बीच काफी कहासुनी भी हुई. गुस्साएं किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान NH-9 और NH-24 दोनों स्लिप साइड सर्विस रोड सहित ऊपर और नीचे बंद रहा. हालांकि, कुछ समय बाद नोएडा चिल्ला बॉर्डर खुल गया, गाड़ियों की सामान्य आवाजाही होने लगी. पुलिस ने किसानों को समझाकर रास्ता खुलवाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला को महंगा पड़ा जाली चेक देना, 2 लाख रुपये हर्जाना भरने का निर्देश

Next Post

दुनिया में फिर बढ़ा खतरा, पाक में 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा केस व कनाडा में लॉकडाउन

Next Post
दुनिया में फिर बढ़ा खतरा, पाक में 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा केस व कनाडा में लॉकडाउन

दुनिया में फिर बढ़ा खतरा, पाक में 24 घंटे में 5 हजार से ज्यादा केस व कनाडा में लॉकडाउन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d