BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के तीनों मरीजों की स्थिति सामान्य: उपायुक्त

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in समाचार
कोरोना के तीनों मरीजों की स्थिति सामान्य: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

विश्वजीत शर्मा,

साहिबगंज: कोरोना वायरस (covid-19) संक्रमण की चपेट में पूरा देश आ चुका है तथा झारखंड के सभी जिले में अब कोरोना वायरस का प्रकोप आ चुका है.

ज्ञात हो कि साहिबगंज ज़िले में भी तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से एक व्यक्ति जालंधर से लौटा था,एक सूरत तथा एक ठाणे से लौट था. सूरत तथा ठाणे से लौटे प्रवासी श्रमिकों को बरहरवा प्रखण्ड के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था.

इसी क्रम में आज उपायुक्त वरुण रंजन तथा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर गांव तथा जामपुर पंचायत एवं क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया.

बरहरवा प्रखण्ड के क्वारंटाइन सेंटर से कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद केंद्र का जायजा लेने पहुंचे उयायुक्त वरुण रंजन ने गांव में कुछ क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कंटेनमेंट जोन के एरिया में तत्काल पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर एरिया की आवजाहि में रोक लगाने सभी लोगों को घरों में रहना सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा चुकी है एवं तत्काल क्वारंटाइन सेंटर में मरीज से संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है तथा ज्यादा संपर्क में आये लोगों का कोरोना टेस्ट हेतु सैंपल भी भेजा जा चुका है.

उपायुक्त रंजन ने बताया कि दोनों प्रवासी श्रमिक ट्रकों के माध्यम से पहुंचे थे जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन किया गया था.

उन्होंने बताया कि आने कब बाद वह अपने परिवार के सदस्यों से मिले थे इसलिये एहतियातन उनके घर के पास कंटेनमेंट जोन बनाया गया है तथा मरीजों के प्राइमरी कांटेक्ट को चिन्हित कर उनका सैंपल भी भेजा जा चुका है.

इसके अतिरिक्त गांव को सेनेटाइज किया जा रहा तथा पूरे गांव की स्क्रीनिंग भी की जाएगी, साथ ही साथ गांव में डोर टू डोर सर्वे भी किया जा रहा है.

उपायुक्त रंजन ने बताया कि दोनों मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं तथा उनकी स्थिति अभी सामान्य है. उन्होंने कहा जिला प्रशासन जिले वासियों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है.

निरीक्षण में उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर के आस-पास तथा गांव को सेनेटाइज किया जा रहा है एवं सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

  • निरीक्षण के पश्चात प्रखण्ड कार्यालय बरहरवा में उपायुक्त वरुण रंजन द्वारा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई.
  • बैठक में उन्होंने कंटेनमेंट जोन पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार के आवजाहि को तत्काल रोकने का निर्देश दिया.
  • उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर को सेनेटाइज कर मरीज के संपर्क में रहे लोगों की स्क्रीनिंग तथा मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया.
  • बैठक में उपायुक्त ने विधि व्यवस्था से संबंधित चर्चा की तथा सेंटर समेत कंटेनमेंट जोन में पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया.

निरीक्षण एवं बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कर्ण सत्यार्थी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरहरवा नगर पंचायत क्वारनटाइन सेंटर का लिया जायजा

Next Post

रांची नगर निगम परिषद की बैठक नौ जून को, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

Next Post
रांची नगर निगम परिषद की बैठक नौ जून को, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

रांची नगर निगम परिषद की बैठक नौ जून को, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d