BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं उत्तर कोरियाई नेता किम

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in Uncategorized
पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं उत्तर कोरियाई नेता किम

पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं उत्तर कोरियाई नेता किम

Share on FacebookShare on Twitter

दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार का कहना है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पूरी तरह से ठीक और जिंदा हैं. इसके साथ ही उन सभी खबरों पर विराम लग गया है जिनमें किम की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की जा रही थी. किम अपने दादा के जन्मोत्सव में शामिल नहीं हुए थे जिसके बाद से कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं. राष्ट्रीय सुरक्षा पर मून के विशेष सलाहकार मून चुंग-इन ने रविवार को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हमारी सरकार की स्थिति दृढ़ है. किम जोंग उन जिंदा और पूरी तरह से ठीक हैं.’ सलाहकार ने कहा कि किम 13 अप्रैल से वोनसान में रह रहे हैं. यह एक रिसॉर्ट शहर है जो देश के पूर्व में स्थित है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखने को नहीं मिली है.

किम की सेहत को लेकर 15 अप्रैल से सवाल उठने शुरू हो गए थे. इस दिन उत्तर कोरिया के संस्थापक और किम के दादा किम-2 सुंग का जन्मदिन आता है और यह देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. किम जोंग 11 अप्रैल के बाद किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए हैं. अगले दिन राज्य मीडिया ने बताया कि वे वायु रक्षा इकाई में लड़ाकू जेट का निरीक्षण कर रहे हैं.

किम की अनुपस्थिति ने उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अपुष्ट खबरों को जन्म दिया. वहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने पिछले हफ्ते बयान जारी कर कहा था, ‘हमारे पास पुष्टि करने के लिए कुछ भी नहीं है और उत्तर कोरिया के अंदर अभी तक किसी विशेष गतिविधि का पता नहीं चला है.’ वहीं एक रिपोर्ट में रहा जा रहा था कि किम हृदय संबंधी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ठीक हो रहे हैं.

सोमवार को रोडोंग सिनमन अखबार ने कहा कि किम ने वोनसन कलमा तटीय पर्यटन परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है. यह हाल के दिनों में किम के नाम से आई पहली जानकारी है. अमेरिका आधारित थिंक-टैंक 38नार्थ ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरों की समीक्षा की है, जिसमें वोनसन में पिछले हफ्ते एक ट्रेन दिखाई दी थी जो संभवत: किम से संबंधित है. जिससे माना जा रहा है कि वह यहां रह रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Vinod Khanna Special: वो ओशो के बगीचे की रखवाली करते थे, टॉयलेट साफ करते थे, खाना बनाते थे

Next Post

प्रधानमंत्री आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, लॉकडाउन बढ़ाने का लिया जाएगा फैसला?

Next Post
प्रधानमंत्री आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, लॉकडाउन बढ़ाने का लिया जाएगा फैसला?

प्रधानमंत्री आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, लॉकडाउन बढ़ाने का लिया जाएगा फैसला?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d