BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लिट्टीपाड़ा के इस बूथ पर नहीं पड़ा एक भी वोट, गांववालों ने किया बहिष्कार

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in समाचार
लिट्टीपाड़ा के इस बूथ पर नहीं पड़ा एक भी वोट, गांववालों ने किया बहिष्कार

लिट्टीपाड़ा के इस बूथ पर नहीं पड़ा एक भी वोट, गांववालों ने किया बहिष्कार

Share on FacebookShare on Twitter

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धोपाहड़ी में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि तमाम आश्वासनों के बावजूद उनके गांव में सड़क का निर्माण नहीं हुआ. इसलिए सड़क नहीं, तो वोट नहीं का नारा देकर उन्होंने मतदान में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया.

ग्रामीणों के इस फैसले से मतदान केन्द्र संख्या-69 पर सुबह 11 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा. जबकि इस बूथ पर 884 वोटर्स हैं. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटी है.

उधर, जेएमएम विधायक सह पूर्व मंत्री साइमन मरांडी ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया स्थित बूथ संख्या- 55 में मतदान किया.

यहां वोटिंग को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि देवघर के सारठ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या- 139 पर लगभग 3 घंटा मतदान बाधित रहा.

यहां ईवीएम में बार-बार खराबी आई, जिसके चलते सुबह 10 बजे तक ठीक से मतदान नहीं हो पाया. हालांकि ईवीएम बदलने के बाद मतदान को सुचारू कराया गया.

देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र में बूथों का जायजा लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद होने का दावा किया.

खास बातचीत में एसपी ने कहा कि देवघर के सारठ और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्रों के सभी 141 बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे हैं. कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. लोग भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के पांचवें और अंतिम चरण में शुक्रवार को छह जिलों की 16 सीटों पर वोटिंग (Voting) जारी है. सुबह 11 बजे तक 29.19 प्रतिशत मतदान हुआ है. वोटिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने दिया डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम

Next Post

पाकिस्तान सरकार करेगी मुशर्रफ को सजा देने वाले जज के खिलाफ कार्रवाई

Next Post
पाकिस्तान सरकार करेगी मुशर्रफ को सजा देने वाले जज के खिलाफ कार्रवाई

पाकिस्तान सरकार करेगी मुशर्रफ को सजा देने वाले जज के खिलाफ कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d