BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेहतर प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिल रही है: उमेश यादव

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in समाचार
बेहतर प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिल रही है: उमेश यादव

बेहतर प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिल रही है: उमेश यादव

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई पर निशाना साधा है. उमेश को बेहतर प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिल रही है. उमेश ने कहा कि पिछले साल खेले गए चार टेस्ट मैचों में कुल 23 विकेट लेने के बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है. इनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 रन देकर पांच विकेट का रहा.

उससे भी बड़ी बात है कि इस दौरान उमेश यादव का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही टीम इंडिया की तेज तिकड़ी जसप्रीत बुमराह, मो0 शमी और ईशांत शर्मा से कहीं ज्यादा बेहतर था. मगर बावजूद उमेश की सीमित ओवर प्रारूप के लिए अनदेखी हो रही है. उन्होंने पिछले साल केवल एक टी-20 खेलने का अवसर मिला. उमेश ने अब वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर भी गहरी नाराजगी जताई है.

उन्होंने कहा, ‘वर्कलोड मैनेजमेंट वास्तव में लगातार मैच खेल रहे खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने का जरिया है. मगर मेरे मामले में ये बिलकुल विपरीत है. पिछले दो साल में मैं कम से कम खेला हूं.

ऐसे में मुझ पर जितना वर्कलोड होना चाहिए, उतना भी नहीं है. मैं 31 साल का हूं और अगले चार-पांच साल बेहद अहम हैं. अगर आप मेरे रिकॉर्ड देखें तो पिछले साल मैंने चार टेस्ट खेले, उसके पिछले साल भी इतने ही टेस्ट खेले. सफेद गेंद से मैंने पिछले साल महज एक ही मैच खेला.’

इस तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि पिछले सत्र में मुझे काउंटी टीम ग्लोसेस्टरशर से खेलने का ऑफर मिला था वे चाहते थे कि मैं उनकी तरफ से सात मैच खेलूं, लेकिन बीसीसीआई की वर्कलोड मैनेजमेंट नीति के तहत मुझे दो से तीन मैच खेलने की अनुमति ही मिली. इसलिए में नहीं खेल पाया. उमेश ने कहा कि फिलहाल उनकी जो उम्र है, उसके हिसाब से उनके लिए अधिक से अधिक गेंदबाजी करना जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विक्षिप्त पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर किया वार, पति- पत्नी की मौत, 2 बच्चियां गंभीर रूप से घायल

Next Post

दुलहन की मां पर आया दूल्हे के पिता का दिल, दोनों फरार

Next Post
दुलहन की मां पर आया दूल्हे के पिता का दिल, दोनों फरार

दुलहन की मां पर आया दूल्हे के पिता का दिल, दोनों फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d