नई दिल्लीः अगले साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ही पार्टी में बीजेपी की सेंधमारी तेज होती जा रही है. हाल ही में शुभेंदु अधिकारी ने अपने बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी को छोड़ा दिया था. वहीं अब पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में वन मंत्री और डोमजूड़ से तृणमूल कांग्रेस के विधायक राजीव बनर्जी भी नाराज चल रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वन मंत्री राजीव बनर्जी ने बीते काफी समय से नाराज चल रहे थे. लेकिन अब इन्होंने अपनी नाराजगी जगजाहिर कर दी है. उनका कहना है कि पार्टी के अंदर योग्यता को नहीं भ्रष्टाचारियों को वरीयता मिल रही है जिसका न्याय आने वाले समय जनता खुद करेगी.

