BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधी नहीं, भाजपा सरकार ही कहीं गायब हो गई, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है: अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
August 26, 2020
in Uncategorized
प्रदेश की जनता का नया सवेरा तभी आएगा, जब BJP की सरकार बदल जाएगी: अखिलेश यादव
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधी नहीं, भाजपा सरकार ही कहीं गायब हो गई है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. जनता को सुरक्षा नहीं मिल रही है.

भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराधों की शरणस्थली बना दिया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने राज्य को विकास और शांति-व्यवस्था के मामलों में जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया था भाजपा ने उसको रसातल की ओर धक्का दे दिया है.

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि फर्रूखाबाद के भाजपा सांसद कह रहे है कि मुख्यमंत्री से जिस अधिकारी की शिकायत करो उसी को जांच मिल जाती है.

गोरखपुर के विधायक को विधायक होने पर शर्म लगने लगी है. कई विधायक अपनी मायूसी की व्यथा सुनाते रहते हैं. भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रदेश में हिंसा को बल मिल रहा है. मुख्यमंत्री के वीवीआईपी जिले गोरखपुर में दिनदहाड़े डबल मर्डर हो गया.

अखिलेश ने कहा कि बलिया में पत्रकार रतन सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला. इनके दो पुत्र हैं. भाजपा राज में इसके पूर्व भी कई पत्रकारों की कर्तव्यपालन के दौरान हत्याएं हुई हैं.

आजमगढ़ में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या हुई. सुल्तानपुर में आबकारी सिपाही को गोली मारी गई. बाराबंकी में युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई. गाजियाबाद में युवक को 6 गोलियां मारी गई. फैजाबाद में भाजपा नेता की हत्या हुई. लखीमपुर में स्कॉलरशिप फार्म भरने गई 18 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई.

अखिलेश ने कहा कि बागपत में 8वीं कक्षा की दलित छात्रा को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप हुआ. उन्नाव में मासूम की गला काटकर हत्या हुई. बिजनौर में एक युवक की और फतेहपुर में भी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. प्रयागराज में समाजवादी नेता पुनीत पाण्डेय पर हमला किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SSR CASE: AIIMS ने उठाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, कहा-‘हत्या के एंगल से जांच हो’

Next Post

दोगुनी होगी दिल्ली में टेस्टिंग: CM केजरीवाल

Next Post
अस्पतालों में कालाबाजारी नहीं करेंगे बर्दाश्त: CM केजरीवाल

दोगुनी होगी दिल्ली में टेस्टिंग: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d