BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नहीं हो निराश, खुलेगा विकास का द्वार: जिशान कमर

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
नहीं हो निराश, खुलेगा विकास का द्वार: जिशान कमर

नहीं हो निराश, खुलेगा विकास का द्वार: जिशान कमर

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार: कभी नक्सलियों को मांद समझा जाने वाला मटलौंग गांव की फिजाएं आज बदली हुई थी. ग्रामीणों के चेहरे पर विकास की एक नई उम्मीद दिखाई पड़ रही थी, जिससे उनका उत्साह देखते बन रहा था.

आखिर क्यों नहीं ग्रामीण उत्साहित हो उनके गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार जो लगा हुआ था और जिस विकास योजनाओं की लालसा वर्षों से पाले थे, वो आज पूरा होने वाला था. साथ ही ग्रामीणों की समस्या को सूनने जिले के उपायुक्त जिशान कमर भी खुद पहुंचे एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया एवं उनके दर्द को समझ गांव एवं ग्रामीणों के विकास का मरहम लगाने का भरोसा दिलाया.

मौके पर अपर समहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला शिक्षा अधीक्षक छठु विजय सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहीत कडुंलना, प्रखंड विकास पदाधिकारी नंद किशोर राम, प्रमुख गायत्री देवी, उप प्रमुख उमेश कु यादव, मुखिया राजेन्द्र उरांव, बरतु उरांव, शिवन्ती देवी, अन्ति देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. आशीष पाण्डेय, एपीआरओ नेहा तिवारी, मुखिया समेत जिले के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

जिले के मनिका प्रखंड के मटलौंग गांव में लगे जनता दरबार में उपायुक्त जिशान कमर ने ग्रामीणों को उत्साहित करते हुए कहा कि आप निराश नहीं हो निश्चित रूप से गांव का विकास होगा. उन्होंने भरेासा दिलया कि जो भी समस्याएं आप सभी ग्रामीणों ने सीधा संवाद के दौरान हमे बताया है उन सभी का निराकरण दो तीन दिनों के अंदर कर दिया जाएगा.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले का एक भी गांव ऐसा नहीं होगा जो विकास से वंचित रहेगा. इस दौरान उपायुक्त कमर ने ग्रामीणों को भी विकास योजनाओं के संचालन में जिला प्रशासन का साथ देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि गांव आपका है तो विकास में सहयोग आप करेंगे तो निश्चित तौर पर गांव का चहुंमुखी विकास संभव होगा. उन्होंने कहा कि आप सभी को अब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, क्योंकि जिला प्रशासन खुद आपकी समस्या को जानने आपके गांव पहुंचेगी एवं जो भी समस्या होगा उसका त्वरीत समाधान किया जाएगा. उपायुक्त कमर ने ग्रामीणों को किसी भी समस्या को लेकर बेधड़ बताते की बात कही.

ग्रामीणों ने खुल कर बताया अपना दर्द, उपायुक्त ने लगाया विकास का मरहम

जिले के मनिका प्रखंड के मटलौेग गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त जिशान कमर के समक्ष ग्रामीणों ने खुल कर अपनी समस्या को रखा एवं समस्या समाधान करने की मांग की. सीधा संवाद के दौरान उपायुक्त जिशान कमर के समक्ष पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा विष्णुबांध की मरम्मति एवं नाहर निर्माण की बात बतायाी गई. साथ ही यह भी बताया गया कि मरम्मति नहीं होने से लगभग दो हजार एकड़ भूमि सिंचिंत होने से वंचित हो जा रहा है.

मटलौंग निवासी कलावती मसौमात द्वारा पीएम आवास ग्रामीणों ने गांव में पटवन सुविधा के लिए बांध मरम्मति, सड़क निर्माण, गांव में बिजली पहुंचाने, राशन दिलाने, पुल निर्माण, नाली निर्माण समेत अन्य समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया. जिस पर उपायुत कमर के द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या समाधान करने को लेकर ऑन स्पाॅट निर्देशित किया.

परिसंपितयों का हुआ वितरण

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभाग के द्वारा परिसंपितयों के वितरण किया गया. इस दौरान कृषि विभाग द्वारा एक किसान को पंप सेट एवं किसानों के आत्मनिर्भरता के लिए मसरूम के बीज का वितरण किया गया. जेटीडीएस के द्वारा तीन किसानों के बीच पंप सेट, जाॅब मनरेगा कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य विभाग के माध्यम से भी परिसंपितयों का वितरण हुआ.

स्वास्थ्य शिविर लगा कर किया गया मरीजो का इलाज

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मनिका प्रखंड के मटलौग गांव में लगे जनता दरबार के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगा कर मरीजों का मुपत में इलाज किया गया एवं दवा भी दी गई.

ग्रामीणों में जगी विकास की उम्मीद

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लगे जनता दरबार में ग्रामीणों ने उपायुक्त जिशान कमर से सीधा संवाद स्थापित कर अपनी समस्या को बताया एवं उपायुक्त कमर के द्वारा ऑन स्पाॅट कार्रवाई करने एवं अन्य समस्या का समाधान दो से तीन दिनों में करने की बात पर ग्रामीणाों में विकास की एक नई उम्मीद जगी. उपायुक्त द्वारा ऑन स्पाॅट कार्रवाई पर ग्रामीणों ने उपायुक्त कमर को साधूवाद दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑटो से हथियार और गांजा ले जा रहे 2 अपराधी गिरफ्तार

Next Post

बच्चे को ऊपरी आहार में ऐसा भोजन देना है जो सुपाच्य हो

Next Post
बच्चे को ऊपरी आहार में ऐसा भोजन देना है जो सुपाच्य हो

बच्चे को ऊपरी आहार में ऐसा भोजन देना है जो सुपाच्य हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d