एक चुनौती से निकले, दूसरी चुनौती बड़ी होगी या छोटी, अभी कहना मुश्किल
रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभी राज्य में पूरी छूट नहीं दी गयी है. बड़ी मीटिंग की अनुमति नहीं दी गयी हैं, आठवीं कक्षा से नीचे के सभी क्लास को बंद रखा गया है, सरकार पूरी तरह से सतर्कता से आगे बढ़ रही है, कुछ समय बीतने के बाद ही यह बताया जा सकता है, कि राज्य को किस तरह से दिशा देना है. उन्होंने कहा कि एक चुनौती का सामना कर निकल गये है, दूसरी चुनौती बड़ी होगी या छोटी, अभी कहना मुश्किल है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन अपने समापन संबोधन में ये बातें कहीं.

