निरज कुमार,
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान नोटा ने भी अपना करिश्मा दिखाया. मतदाताओं के नोट पर चोट करने से कई प्रत्याशियों के वोट कम हो गये. इसके बाद पूरा खेल ही बदल गया.
परिणाम बताते हैं कि कई विधानसभा क्षेत्रों में हार और जीत के अंतर से अधिक नोटा में मतदाताओं ने वोट दिये. नोटा के बजाये मतदाताओं का पूरा वोट हारे प्रत्याशी को मिला होता तो परिणाम उलट गया होता.
जीते प्रत्याशी हार गये होते. कई विधानसभा क्षेत्र में नोटा पर पड़े वोट हार-जीत के अंतर को काफी कम कर देते. नोटा पर पड़े वोट इस विधानसभा क्षेत्र से जीते प्रत्याशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं.
| विधानसभा क्षेत्र | जीते | अंतर | नोटा |
| बाघमारा | ढुल्लू महतो, भाजपा | 824 | 1491 |
| सिमडेगा | भूषण बारा, कांग्रेस | 285 | 3819 |
| देवघर | नारायण दास, भाजपा | 2624 | 5381 |
| कोडरमा | डॉ नीरा यादव, भाजपा | 1797 | 1536 |
| मांडू | जय प्रकाश पटेल, भाजपा | 2062 | 1607 |
| जामा | सीता सोरेन, झामुमो | 2426 | 1671 |
| रांची | सीपी सिंह, भाजपा | 5904 | 1845 |
| खिजरी | राजेश कच्छप, कांग्रेस | 5469 | 2571 |
| गोड्डा | अमित मंडल, भाजपा | 4512 | 2731 |
| चंदनकियारी | अमर बाउरी, भाजपा | 9211 | 3896 |

