रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोखरटोली के नाले में सोमवार को बहे युवक का अब तक कुछ नहीं चल पाया है, हालांकि गुरुवार की देर शाम होटवार स्थित महुआ टोली के नीचे हुन्द्रू गढ़ा में स्थानीय लोगों के द्वारा डेड बॉडी होने की सूचना मिली, लेकिन बाद में वहां नहीं मिला.
इधर, मेयर आशा लकड़ा खुद गुरुवार को दिन भर रांची नगर निगम की टीम के साथ देर रात तक वहीं पर रूक कर खोजबीन करा रहीं हैं, उम्मीद है कामयाबी मिलेगी. ज्ञात हो सोमवार को हुई तेज़ बारिश में कोकर स्थित खोरहा टोली के पुराने नाला में मोटरसाइकिल समेत बह गए युवक (हजारीबाग इचाक के उमेश राणा) बह गए थे. अब तक उमेश राणा को ढूंढा नहीं जा सका है. आज रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, निगम की टीम के साथ नामकुम तेतरी टोली में खोदखोदिया, मुरली पुल टाटीसिलवे आदि जगहों पर उमेश राणा की तलाश कराती रही. देर शाम को कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा एक शव हुर्न्दू गढ़ा देखा
गया है. उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार घटना के बाद तत्परता के साथ उमेश की तलाश कराती तो शायद आज वे जीवित होते. ज्ञात हो कि सोमवार को हुई तेज़ बारिश में कोकर स्थित खोरहा टोली के पुराने नाला में मोटरसाइकिल समेत बह गए युवक (हजारीबाग इचाक के उमेश राणा) बह गए थे. अब तक उमेश राणा को ढूंढा नहीं जा सका है. इससे पूर्व गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा निगम की टीम के साथ नामकुम तेतरी टोली में खोदखोदिया, मुरली पुल टाटीसिलवे आदि जगहों पर अपनी उपस्थिति में उमेश की तलाश करती रहीं. मौके पर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी, आस-पास के ग्रामीण समेत रांची नगर निगम की टीम उपस्थित रहे.

