मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण स्थित ओएनजीसी प्लांट में गैस लीक होने की सूचना मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्लांट के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली करा लिया गया है. गैस लीक से किसी के जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है. वहीं, प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को तुरंत प्लांट खाली करने का आदेश दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब नवी मुंबई स्थित ओएनजीसी के प्लांट में काम चल रहा था, तभी गैस लीक की सूचना मिली. सूचना मिलते ही सभी लोगों को जल्द से जल्द प्लांट खाली करने का आदेश दिया गया. गैस इतनी तेजी से लीक हो रही थी कि लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा.

