रांची:- वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र- राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों- प्रतिष्ठानों की जांच लगातार जारी है. इसी क्रम में आज दिनांक 19 मार्च को कार्यपालक दंडाधिकारी ब्रजलता ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर कोकर और बूटी मोड़ क्षेत्र में विभिन्न दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की.
जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस दिया गया.
10 दुकानों को दिया गया नोटिस
जांच के क्रम में 10 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. सभी को नोटिस देते हुए आगे दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई.
जगरनाथ थाना क्षेत्र में 04 दुकानों को नोटिस
इसी क्रम में आज सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची श्री शत्रुंजय कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर जगरनाथपुर थाना अंतर्गत सेक्टर-2 बाजार क्षेत्र में विभिन्न 36 दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस दिया गया. जांच के क्रम में 04 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. सभी को नोटिस देते हुए आगे दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई.
अपर बाजार क्षेत्र में 13 दुकानों को नोटिस
वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र-राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 19 मार्च 2021 को कार्यपालक दंडाधिकारी सदर श्री राकेश रंजन उरांव ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर अपर बाजार क्षेत्र में विभिन्न 38 दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की.
पंडरा ओपी क्षेत्र में 03 दुकानों को नोटिस
पंडरा ओपी क्षेत्र के पंडरा बाजार समिति के विभिन्न 45 दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच की. जांच के क्रम में 03 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. सभी को नोटिस देते हुए आगे दिशा निर्देशों के उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

