जमशेदपुर: जमशेदपुर नगर निगम ने बुधवार को शहर के आठ प्रतिष्ठित संस्थानों को नोटिस थमा दिया. जिसमें यूनियन बाइक्स, V मार्ट रिटेल, V 2 रिटेल, रिलायंस स्मार्ट, कांटिया मेडिकल, तिनकोनिया होटल, साउथ इंडियन टिफिन, मोहमद शानू फ्रूट मार्केट शामिल हैं. ये सभी साकची में ही है.
इन सभी संस्थानों को मास्क, सामाजिक दूरी, सैनीटाइजर की व्यवस्था नहीं होने, क्षमता से ज्यादा भीड़ लगाने के आरोप में नोटिस दिया गया है. वहीं, अपने काउंटर पर रजिस्टर में आने वाले ग्राहकों का नाम, मोबाईल नंबर, पता नहीं रखने का भी आरोप लगाया गया है.
नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने नोटिस भेजा है. उन्होंने बताया कि महामारी एक्ट व लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

