BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी

by bnnbharat.com
November 11, 2019
in Uncategorized
दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी

दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी

Share on FacebookShare on Twitter

*रांची समाहरणालय के ब्लाॅक ए स्थित जी-10 में मांडर आरओ सेल कार्यरत

*तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल कार्यालय, बुण्डू में आरओ सेल कार्यरत

*सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक मिलेगा नाम निर्देशन पत्र

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रांची ने वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची और मांडर आरओ के साथ रांची समाहरणालय में संयुक्त रुप से प्रेस काॅन्फ्रेंस की और चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची राय महिमापत रे ने बताया दूसरे चरण के मतदान में रांची जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों मांडर और तमाड़ में वोट डालें जायेंगे. मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए रांची समाहरणालय के ए ब्लाॅक स्थित जी-10 में आरओ सेल कार्यरत है. जबकि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुमंडल कार्यालय बुण्डू में आरओ सेल बनाया गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गयी है. अभ्यर्थी 18.11.2019 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 19.11.2019 को स्क्रूटनी की जायेगी जबकि 21.11.2019 तक नाम वापस लिया जा सकता हैं, इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये जायेंगे.

12, 15 और 17 नवंबर को नहीं होगा नाॅमिनेशन

प्रेस काॅन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रांची ने कहा कि जो दिशा निर्देश चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये हैं उसके सभी मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र खरीद सकते हैं। 12 और 15 नवंबर 2019 को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं हो पायेगा जबकि 17 नवंबर 2019 को रविवार है.

प्रेस काॅन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मांडर और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के मतदातओं की पूरी जानकारी दी जो निम्न है-

58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का विवरण

बूथों की संख्या-303
पुरुष मतदाता – 102885
महिला मतदाता – 100844
कुल मतदाता – 203729
लिंगानुपात – 980
कुल पीडब्ल्यू वोटर – 2737
80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं की संख्या – 2870

66 माण्डर विधानसभा क्षेत्र का विवरण

बूथों की संख्या – 429
पुरुष मतदाता – 163879
महिला मतदाता – 155420
कुल मतदाता – 319299
लिंगानुपात – 948
कुल पीडब्ल्यू वोटर – 4278
80 वर्ष से ऊपर मतदाताओं की संख्या – 6081

राय महिमापत रे ने बताया कि वाहन, सभा के लिए मैदान तथा जुलूस आदि के लिए सिंगल विंडो बनाया गया है. रांची अनुमण्डल क्षेत्र के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी तथा बुण्डू अनुमण्डल के लिए बुण्डू अनुमण्डल पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है. मांडर और तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति श्रेणी के होंगे, जिन्हें 5000 रुपये की सिक्यूरिटी मनी जमा करनी होगी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – एसएसपी

प्रेस काॅन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची अनीश गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, चाहे वो समाहरणालय हो या बुण्डू एसडीओ कार्यालय. उन्होंने बताया कि रांची जिले में कल 22 चेक पोस्ट कार्यरत हे. एसएसटी और एफएसटी द्वारा लगातार जांच किया जा रहा है, सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में अवैध हथियार से जुड़े आठ मामले सामने आये हैं, जिसमें अवैध हथियार के साथ विभिन्न अपराधियों को पकड़ा गया है.

एसएसपी ने बताया कि सीसीए के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. 107 के तहत कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है. वनरेबल एरिया में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं. तमाड़ के सुदूर इलाकों में जहां उग्रवादी गतिविधि की जानकारी मिल रही है उसके लिए अलग से अभियान संलाचित किये जा रहे हैं.

प्रेस काॅन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची ने बताया कि 700 से ज्यादा वारंट पर एग्जीक्यूट किये गये हैं. कल एयरपोर्ट पर जांच के दौरान 26 हजार डाॅलर की रिकवरी की गयी थी. जिसके बाद आयकर विभाग को सूचित किया गया, जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की गयी, सही पाये जाने पर व्यक्ति को जाने दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्मार्टसिटी एवं ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के काम में तेजी लाने का निर्देश

Next Post

देशी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post
देशी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

देशी पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d