BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब सुनसान रास्तों पर पहरा देगी शेरनी

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
अब सुनसान रास्तों पर पहरा देगी शेरनी

अब सुनसान रास्तों पर पहरा देगी शेरनी

Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुरः महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और अपराध को देखते हुए सीएम सिटी को निर्भया योजना के तहत सेफ सिटी बनाने की कवायद शुरू हुई है.

इसके लिए जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है. इसके तहत पुलिस लाइंस में अत्याधुनिक तकनीक से लैस कमांड सेंट बनाया जाएगा.

साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे. किसी भी अप्रिय स्थिति में जैसे ही कोई महिला इस बटन को दबाएगी, पुलिस टीम कुछ ही मिनट में वहां पहुंच जाएगी.

योजना के तहत महिला पुलिस की एक शेरनी टीम बनाई जाएगी. यह टीम शाम होते ही सक्रिय हो जाएगी और शहर की सुनसान सड़कों पर गश्त शुरू कर देगी. जहां भी कोई युवती अकेले दिखेगी, टीम उसे उसके घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी.

इसके अलावा दो महिला पेट्रोलिंग यूनिट भी गठित की जाएंगी. ये टीम सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पार्क समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखेगी.

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया- निर्भया योजना के तहत शहर को बेटियों के लिए और सुरक्षित करने के लिए विशेष योजना बनाई गई है.

इसके लिए भारत सरकार को 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है. पुलिस लाइंस में एक कमांड सेंटर गठित किया जाएगा. सभी सार्वजनिक जगहों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे.

एक शेरनी टीम बनेगी जो अकेले जाने वाली महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाएगी. महिला पेट्रोलिंग यूनिट भी बनाई जाएगी. जैसे ही फंड स्वीकृत होगा योजना पर काम शुरू हो जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘युविका’ के द्वारा आसानी से जोड़ा जा सकता है युवाओं को विज्ञान से : पीएम

Next Post

उत्तर भारत में आ सकता है बड़ा भूकंप, 8.5 हो सकती है तीव्रता

Next Post
उत्तर भारत में आ सकता है बड़ा भूकंप,  8.5 हो सकती है तीव्रता

उत्तर भारत में आ सकता है बड़ा भूकंप, 8.5 हो सकती है तीव्रता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d