BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस बार अंकों के आधार पर होगा बीएड में दाखिला, 21 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मेधा सूची

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
इस बार अंकों के आधार पर होगा बीएड में दाखिला, 21 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मेधा सूची
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के बीएड संस्थानों में दाखिले के लिए 21 दिसंबर को अंतिम मेधा सूची जारी होगी. इससे पहले 14 दिसंबर को औपबंधिक मेधा सूची जारी की जाएगी, जिसपर 15 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच लोगों से आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इस संबंध में कार्यक्रम जारी कर दिए हैं.

कोरोना के कारण इस साल बीएड में 2020-22 सत्र के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा की बजाय स्नातक के अंकों के आधार पर लिया जाना है. नामांकन के लिए ऑनलाइन फार्म पहले ही भरे जा चुके हैं. वैसे अभ्यर्थी जो किसी कारण से ऑनलाइन फार्म नहीं भर सके हैं, वे 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

साथ ही स्नातक परीक्षा के परिणाम जारी नहीं होने के कारण जो अभ्यर्थी अपना प्राप्तांक ऑनलाइन आवेदन में नहीं भर सके हैं, वे अब भी प्राप्तांक भर सकते हैं. पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन के बाद काउंसिलिग व सीटों का एलांटमेंट 26 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच होगा. वहीं, संस्थानों में नामांकन 6 से 15 जनवरी के बीच होगा.

डिप्लोमा लेटरल एंट्री की औपबंधिक मेधा सूची जारी

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने डिप्लोमा लेटर एंट्री के तहत पॉलीटेक्निक संस्थानों में तृतीय सेमेस्टर में नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है. इस मेधा सूची में 3,355 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं. वहीं, प्राप्तांक नहीं भरने के कारण 671 अभ्यर्थियों को इस मेधा सूची में शामिल नहीं किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ससुराल में संदिग्ध हालत में मिली दामाद की लाश

Next Post

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को लेकर टुंडी विधायक मथुरा ने सिजुआ स्टेडियम का मुआयना किया

Next Post
सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को लेकर टुंडी विधायक मथुरा ने सिजुआ स्टेडियम का मुआयना किया

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को लेकर टुंडी विधायक मथुरा ने सिजुआ स्टेडियम का मुआयना किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d