BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब सेट पर ही होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग

 

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
अब सेट पर ही होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सेट अब टूटेगा नहीं, संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का सेट मुंबई फिल्म सिटी में लगा हुआ है जो कि लॉकडाउन के समय से ही बेकार पड़ा हुआ था. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने के आदेश मिलने के साथ ही निर्माताओं की जान में जान आ गई है और वह अपने रुके हुए कामों को शुरू करने के लिए पुरजोर लगा रहे हैं.

संजय अपनी बची हुई फिल्म की शूटिंग अब इसी सेट पर पूरी करेंगे. युवा अभिनेत्री आलिया भट्ट की इस फिल्म के लिए प्रोडक्शन हाउस की तरफ से पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं. मानसून को आता देख अब इस सेट को तिरपाल से ढक दिया गया है.

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का सेट मुंबई फिल्म सिटी में लगा हुआ है जो कि लॉकडाउन के समय से ही बेकार पड़ा हुआ था. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से शूटिंग शुरू करने के आदेश मिलने के साथ ही निर्माताओं की जान में जान आ गई है और वह अपने रुके हुए कामों को शुरू करने के लिए पुरजोर लगा रहे हैं.

संजय लीला भंसाली ने भी अपने सेट को शूटिंग के लायक फिर से तैयार करवाया है. साथ ही भारी बारिश होने से पहले ही इसके ऊपर तिरपाल तनवा दी है जिससे कि बारिश सेट को नुकसान न पहुंचे.

बीते रविवार के दिन ही है फिल्म के इस सेट पर 10 से 12 कर्मचारियों को काम करते हुए देखा गया जो सेट को तिरपाल से ढक रहे थे. लॉकडाउन के कुछ समय बाद ही फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चाएं तेज हो गई थीं कि गंगूबाई काठियावाड़ी, मैदान, पृथ्वीराज, थलाइवी आदि फिल्मों के सेट को बारिश आने से पहले ढहा दिया जाएगा ताकि बारिश इन सेट्स को नुकसान ना पहुंचा सके.

हालांकि बारिश के ठीक तरह से शुरू होने से पहले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और शूटिंग को भी कड़े निर्देशानुसार शुरू करने का आदेश मिल गया है. जल्द ही इन फिल्मों के निर्माता फिर से अपना काम शुरू करेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

और ऑस्कर फर्नांडिस का कैंसर ठीक हो गया…..

Next Post

वित्त वर्ष 2020-21 में 3.2% घट जाएगी भारत की GDP: विश्व बैंक

Next Post
वित्त वर्ष 2020-21 में 3.2% घट जाएगी भारत की GDP: विश्व बैंक

वित्त वर्ष 2020-21 में 3.2% घट जाएगी भारत की GDP: विश्व बैंक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d