BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब कोरोना मरीज भी ‘होम आइसोलेशन’ में रह सकेंगे

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
अब कोरोना मरीज भी ‘होम आइसोलेशन’ में रह सकेंगे
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: कोरोना के मरीज अब होम आइसोलेशन में रह सकेंगे. अब तक उन्हें सरकारी आइसोलेशन में रखने की बाध्यता थी, जिसे समाप्त कर दिया गया है. होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों को एक शपथ पत्र सरकार को देना होगा.

राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार के एक निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलाधिकारियों को ये फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है.स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक का हवाला देकर जिलाधिकारियों और सभी सिविल सर्जनों को फैसले से अवगत कराया.

कुमावत ने कहा है कि अब तक डॉक्टर-पारा मेडिकल्स को ही होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई थी. अब आम लोगों को भी ये सुविधा दी जा रही है. उन्होंने कोरोना पॉजिटिव मरीज को होम क्वारंटाइन, आइसोलेशन सेंटर में रखने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है.

पत्र में हिदायत दी गई है कि ख्याल रखा जाए कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहना चाहते हो, उनके घर पर सेल्फ आइसोलेशन और अन्य पारिवारिक व्यक्तियों को क्वारंटाइन करने की आवश्यक सुविधा होनी चाहिए.

होम आइसोलेशन में रहने के दौरान संबंधित व्यक्ति को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करनी होगी. यदि उनमें कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण नजर आते हैं, तो उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना होगा. जिससे उनका सही प्रकार से इलाज हो सके.

संबंधित रोगी का होम आइसोलेशन सैंपल संग्रह करने के 14 दिन के बाद समाप्त हो जाएगा. पत्र में कहा गया है कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन में रहेंगे, उन्हें सरकार को एक शपथ पत्र भी देना होगा, जिसमें व्यक्ति कहेगा कि वो कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर उपाय करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति बोल्सोनारो कोरोना से संक्रमित, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

Next Post

डिस्पोस सेफ्ली चित्रकला के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

Next Post
डिस्पोस सेफ्ली चित्रकला के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

डिस्पोस सेफ्ली चित्रकला के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d