रांची: 20 दिसंबर से रांची से उड़ने वालों फ्लाइटों की संख्या 17 से बढ़कर 21 हो जाएगी. अब रांची से गुजरात की सीधी कनेक्टिविटी होगी. स्पाइस जेट 20 दिसंबर से रांची-अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रहा है. इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने अपना स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है.
झारखंड बनने के 20 साल बाद रांची से स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करेगा. 20 दिसंबर से रांची से दिल्ली, रांची से मुंबई और रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करने जा रहा है. इसके लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है.

