मुंबई: महाराष्ट्र की सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का एलान किया है. उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पांच दिन का सप्ताह मंजूर किया है. यानी अब कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन काम करना पड़ेगा और दो दिन का अवकाश मिलेगा.
यह फैसला आज महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में लिया गया और यह 29 फरवरी से लागू होगा. महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार का अवकाश मिलता है.

