BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब भगवान ही बचाये इस शहर को…..

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in Uncategorized
अब भगवान ही बचाये इस शहर को…..

अब भगवान ही बचाये इस शहर को.....

Share on FacebookShare on Twitter

सुरुर रज़ा,

रांची: कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइंस की धज्जियां लोग खुलेआम उड़ा रहे हैं. कोरोना से बचने के लिए जारी गाइडलाइन को मानने में शहर के लोग किसी भी तरह का गुरेज नहीं कर रहे हैं. बीएनएन भारत के संवाददाता सुरूर रज़ा व फोटोग्राफर प्रदीप ने रविवार को शहर में हालात का जायजा लिया. जिसमें उन्होंने कई दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंंघन पाया. साथ ही ज्यादातर लोग बगैर मास्क के ही दिखे. शहर के मौजूदा हालात को देखने से ऐसा लग रहा है कि कोरोना महामारी का डर अब लोगों में नहीं रहा. मास्क लगाना अनिवार्य होने के बाद भी ज्यादातर लोग इसका उपयोग ना करके बाजार व सड़कों में बगैर मास्क केे ही निकल रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो खैर भूल ही जाइये. एक-दूसरे से पूरी तरह से घुल मिल कर बातें करते दिख रहे हैं.

दुकानों में भी उड़ रही सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां:

शहर के एक प्रसिद्ध मार्ट की बात करें तो वहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई क्योंकि वहां पर लोग 10 -10 की भीड़ में एकजुट होकर खड़े थे और कहीं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था. ज्यादातर लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगा रखा था.

लिट्टी के स्वाद में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रहा:

लिट्टी के ठेले के पास भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा. यूं कहें तो लिट्टी का स्वाद लेने के चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं.

प्रशासन लगातार कर रहा है जागरूक:

शहर में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार प्रशासन की ओर से लोगों को अगाह किया जा रहा है. लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी जा रही है. बावजूद इसके लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं.

व्यापार शुरू होने की वजह से व्यापारियों के चेहरे में खुशी तो नजर आई परंतु जो कस्टमर्स है उनकी इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से वह कहीं ना कहीं कोरोना को आमंत्रण देते नजर आ रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जहां ज्यादा संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं, वहां लॉकडाउन लागू करने पर होगा विचार: रामेश्वर उरांव

Next Post

लक्ष्मी सिंह ने राष्ट्रीय नारायणी सेना महानगर मंत्री वीरांगना वाहिनी का पदभार संभाला

Next Post
लक्ष्मी सिंह ने राष्ट्रीय नारायणी सेना महानगर मंत्री वीरांगना वाहिनी का पदभार संभाला

लक्ष्मी सिंह ने राष्ट्रीय नारायणी सेना महानगर मंत्री वीरांगना वाहिनी का पदभार संभाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d