BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब कार में लगेगी हरे रंग की नंबर प्लेट, पीले रंग से लिखना होगा नंबर

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in समाचार
अब कार में लगेगी हरे रंग की नंबर प्लेट, पीले रंग से लिखना होगा नंबर
Share on FacebookShare on Twitter
  • सरकार ने जारी किया आदेश

दिल्ली: इलेक्ट्रिक कारों को खास सहूलियतें देने की तैयारी है. उन्हें पार्किंग और टोल में खास डिस्काउंट दिया जा सकता है. इन वाहनों की अलग पहचान के लिए इन पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगाने का फैसला किया गया है.

वहीं, अब वाहनों के नंबर प्लेट के रंगों को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए सरकार ने कहा कि बैटरी से चलने वाले वाहनों पर हरे रंग की नंबर प्लेट और उस पर पीले रंग से वाहन का नंबर लिखने का काम यथावत जारी रहेगा.

सरकार ने जारी किया आदेश-

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि वाहनों के अस्थायी पंजीकरण की नंबर प्लेट पीले रंग की होगी जिस पर लाल रंग से अक्षर-अंक लिखे होंगे. जबकि डीलरों के पास रखे वाहनों पर नंबर प्लेट लाल रंग की होगी जिस पर सफेद रंग से अक्षर-अंक लिखे होंगे.

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाहनों के पंजीकरण के लिए आवंटित किए जाने वाले चिह्न इत्यादि से जुड़े नियमों में स्पष्टता के लिए यह अधिसूचना जारी की गयी है.

यह अधिसूचना वाहनों के नंबर प्लेट की पृष्ठभूमि और उस पर अंकित अक्षर-अंक के रंगों से जुड़ी अस्पष्टता दूर करती है. मंत्रालय ने कहा कि इस अधिसूचना को सिर्फ नियमों को स्पष्ट करने के लिए जारी किया गया है. इसमें कुछ भी नया नहीं जोड़ा गया है.

1 अक्टूबर से बीएस-6 फोरव्हीलर की नंबर प्लेट पर लगेगी हरी पट्टी

-बीएस-6 फोरव्हीलर की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स या नंबर प्लेट के ऊपर एक हरी पट्टी लगाई जाएगी. इससे इन वाहनों की आसानी से पहचान हो जाएगी. यह नया नियम पेट्रोल, सीएनजी और डीजल तीनों प्रकार के फोरव्हीलर पर लागू होगा.

मंत्रालय के मुताबिक, सभी बीएस-6 फोरव्हीलर की नंबर प्लेट के ऊपर 1 सेंटीमीटर चौड़ी पट्टी लगाई जाएगी. वाहन के ईंधन के अनुरूप इस हरी पट्टी पर एक स्टीकर भी लगाया जाएगा. पेट्रोल और सीएनजी वाहनों पर नीले रंग का स्टिकर होगा. वहीं डीजल वाहनों पर ओरेंज रंग का स्टिकर होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईआईटी में नामांकन हुआ आसान, प्रवेश मानदंडों में मिलेगी छूट

Next Post

जरूरतमंदों को डीएमएफटी फंड का मिले अधिक लाभ: मुख्यमंत्री

Next Post
जरूरतमंदों को डीएमएफटी फंड का मिले अधिक लाभ: मुख्यमंत्री

जरूरतमंदों को डीएमएफटी फंड का मिले अधिक लाभ: मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d