BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब रिम्स में ही होगा लालू का इलाज, नहीं जाएंगे एम्स

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
अब रिम्स में ही होगा लालू का इलाज, नहीं जाएंगे एम्स
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  रिम्स मेडिकल बोर्ड ने गुरुवार को एक बैठक कर कहा की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स अस्पताल से किसी दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा. रिम्स मेडिकल बोर्ड ने गुरुवार को एक बैठक के बाद कहा कि उन्हें रिम्स में बेहतर इलाज मिल रहा है इसलिए उन्हें यहां से किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाएगा. 

रिम्स की मेडिकल बोर्ड ने 12 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद यह फैसला लिया है. लालू को किडनी की गंभीर बीमारी होने के चलते एक विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट से मदद ली जाएगी. रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक विवेक कश्यप ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने लालू की रिपोर्ट की गहन जांच की गई. उनके इलाज, प्रोटोकॉल देखने के बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि उन्हें सही इलाज दिया जा रहा है. 

कश्यप ने बताया कि किडनी थ्री की बीमारी के लिए विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट से सलाह ली जाएगी. अगर नेफ्रालॉजिस्ट यह कहता है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानांतरित किया जाएं तो हम उस पर विचार करेंगे. विशेषज्ञ नेफ्रालॉजिस्ट बुलाने के बाबत डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि हम एम्स के पैटर्न पर चलते हैं, एम्स के डॉक्टर से ही परामर्श लेंगे.

गौरतलब है कि लालू को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में स्थानांतरित करने के कयास लगाए जा रहे थे. वर्तमान समय में लालू प्रसाद सजायाफ्ता कैदी हैं, इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने से पहले मेडिकल बोर्ड उनकी जांच करने वाला था. इसके बाद बोर्ड की रिपोर्ट जेल और न्यायालय को भेजी जानी थी, जिसके बाद उनके आदेश लेकर ही उन्हें दिल्ली भेजा जा सकता था . लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि उन्हें इलाज के लिए रिम्स में ही रखा जाएगा. 

बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था. अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा घोषित हो चुकी है. इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

COAI ने कहा, गहरे संकट में दूरसंचार उद्योग, सरकार घटाए लाइसेंस शुल्क

Next Post

BSK काॅलेज बरहरवा में आयोजित हुआ देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

Next Post
BSK काॅलेज बरहरवा में आयोजित हुआ देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

BSK काॅलेज बरहरवा में आयोजित हुआ देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d