BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब मास्टर ब्लास्टर बोले- मुझे तुम पर गर्व है

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
अब मास्टर ब्लास्टर बोले- मुझे तुम पर गर्व है
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी डिप्रेशन से गुज़र चुके हैं. दरअसल, उन्होंने खुद बताया है कि साल 2014 में इंग्लैंड दौरे के दौरान वह डिप्रेशन के शिकार थे. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जब वह डिप्रेशन में थे तो पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने उनकी मदद की थी. उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर तेंदुलकर से हुई बातचीत ने उनको एक नयी दिशा दी. अब सचिन ने इसपर रिएक्ट किया है. सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा है कि अपनी सफलता और इस तरह के व्यक्तिगत अनुभवों को शेयर करने के आपके फैसले पर मुझे गर्व है. सचिन तेंदुलकर ने कहा, “विराट कोहली अपनी सफलता और इस तरह के व्यक्तिगत अनुभवों को शेयर करने के आपके फैसले पर मुझे गर्व है. इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार युवाओं को आंका जा रहा है. हजारों लोग उनके बारे में बोलते हैं लेकिन उनसे कोई बात नहीं करता है. हमें उन्हें सुनने और सलाह देने की जरूरत है.” भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के कमेंट्रेटर और पूर्व खिलाड़ी मार्क निकोल्स के साथ बातचीत में कहा, “मैंने सचिन से इस बात को लेकर बात की थी. उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि हमें नकारात्मक भावों से लड़ने की कोई जरुरत नहीं है. आपको इस तरह के भावों को नजरअंदाज करना सीखना होता है. अगर आप इन नकारात्मक भावों से लड़ने की या इनके बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश करेंगे तो ये और मजबूत होती जाती हैं. उनकी ये सलाह मेरे बहुत काम आयी और मुझे इस मुश्किल वक्त से उबरने में भी मदद मिली.”कोहली के अनुसार इंग्लैंड का 2014 का दौरा एक बल्लेबाज के तौर पर उनके करियर का सबसे बुरा दौरा था. विराट ने इस दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की 10 पारियों में सिर्फ 13.50 की औसत से रन बनाये थे. इस सीरीज़ में उनके स्कोर 1, 8, 25, 0, 39, 28, 0,7, 6 और 20 रन थे. विराट ने कहा, “आप जब रन नहीं बना पाते तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है, मेरे साथ भी ऐसा हुआ था. मुझे लगता है कि ऐसा सभी बल्लेबाजों के साथ होता होगा, जब आपका किसी चीज पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है. आपको नहीं पता होता है कि इससे कैसे बाहर निकलना है. इंग्लैंड का वो दौरा भी मेरे लिए ऐसा ही था जब मैं चीजों को बदलने के लिये कुछ नहीं कर सकता था. टीम के साथ होने के बावजूद मुझे ऐसा महसूस होता था जैसे मैं दुनिया में बिल्कुल अकेला हूं.” दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक कोहली का मानना है कि टीम के साथ मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट का होना जरूरी है. उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि उस वक्त मेरे पास इस पर बात करने के लिए लोग मौजूद नहीं थे, लेकिन एक मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट इस विषय पर ज्यादा मददगार साबित हो सकता है. ऐसा एक विशेषज्ञ टीम में होना जरूरी है जिस से आप खुलकर इस बारे में बात कर सकते हैं. जिससे आप अपने सवालों पर बात कर सकें, आप कह सकें कि आपको सोने में मुश्किल हो रही है या सुबह उठने का बिलकुल मन नहीं करता. मेरा मुझपर बिलकुल भी भरोसा नहीं रह गया है, बताइए मुझे क्या करना चाहिए.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपीएसएसएससी परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव, अब अंग्रेजी होगी जरूरी

Next Post

आरबीआई ने डेक्कन अरबन को-अपरेटिव बैंक को नया कर्ज देने या जमा स्वीकार करने पर लगाय़ा प्रतिबंधित

Next Post
आरबीआई ने  डेक्कन अरबन को-अपरेटिव बैंक को नया कर्ज देने या जमा स्वीकार करने पर लगाय़ा प्रतिबंधित

आरबीआई ने डेक्कन अरबन को-अपरेटिव बैंक को नया कर्ज देने या जमा स्वीकार करने पर लगाय़ा प्रतिबंधित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d