BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब अंडमान से हवाई जहाज से वापस आएंगे प्रवासी मजदूर

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in Uncategorized
अब अंडमान से हवाई जहाज से वापस आएंगे प्रवासी मजदूर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रात बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में लेह लद्दाख से हवाई जहाज से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों का स्वागत किया . इस मौके पर उन्होंने प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना .उन्होंने कहा कि हवाई जहाज से प्रवासी मजदूरों को विधिवत तरीके से लाने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अब अंडमान में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को भी हवाई मार्ग से झारखंड लाने की पहल की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे इलाकों जहां ट्रेन अथवा अन्य परिवहन साधनों के विकल्प सीमित है, वहां से प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाया जाएगा . इस सिलसिले में राज्य के अधिकारी केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं .

हवाई मार्ग से मजदूरों को वापस लाने की झारखंड ने सबसे पहले की थी मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से लाने के लिए लगातार प्रयासरत थी . इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को अनुमति देने के लिए कई बार पत्र लिखा गया था. मुझे खुशी है कि झारखंड में प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का सिलसिला शुरू हुआ है. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने सबसे पहले हवाई जहाज से मजदूरों को वापस लाने की मांग केंद्र सरकार से की थी.

सभी प्रवासी मजदूरों को वापस लाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को सकुशल और सुरक्षित लाने का सिलसिला तब तक जारी रहेगा , जब तक सभी वापस नहीं आ जाते. अब तक राज्य में विशेष ट्रेनों और बसों के माध्यम से लगभग 4.5 लाख मजदूरों को वापस लाया जा चुका है. इसके अलावा अपने राज्य वापस आगे के इच्छुक मजदूरों को हर हाल में जल्द से जल्द वापस लाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि उन राज्यों से हमारी सरकार लगातार संपर्क में हैं जहां प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. उन राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे इन मजदूरों को वापस भेजने में सहयोग करें.

इस मौके पर विधायक नवीन जयसवाल मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रायबरेली रेलवे पटरी मियांपुर के पास एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला

Next Post

Big Breaking: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6

Next Post
Big Breaking: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6

Big Breaking: दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d