BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब नेपाल ने जताया ऐतराज कहा, कालापानी हमारा इलाका

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in Uncategorized
अब नेपाल ने जताया ऐतराज कहा, कालापानी हमारा इलाका

अब नेपाल ने जताया ऐतराज कहा, कालापानी हमारा इलाका

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः नेपाल ने विवादित कालापानी इलाके के मसले को हल करने के लिए भारत पर दबाव बढ़ाते हुए कहा है कि इसे जल्दी ही निपटाया जाना चाहिए.

नेपाल ने कहा है कि यह इलाका हमारे देश में आता है और दोनों देशों के बीच संबंधों की मधुरता को बनाए रखने के लिए इस विवाद को हल करने की जरूरत है.

मंगलवार को नेपाल के राजदूत निलंबर आचार्य ने कहा कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए इस मसले को हल किया जाना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद भारत की ओर से जारी नए राजनीतिक नक्शे के बाद कालापानी इलाके को लेकर नेपाल से मतभेद एक बार फिर से उभर आए हैं.

भारत-नेपाल और चीन त्रिकोण पर स्थित इस इलाके को भारत सरकार ने अपनी सीमा में दिखाया है. आचार्य ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच विवादों को हल करने के लिए सचिव स्तर का मेकेनिज्म रहा है, जिसका यहां इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘हमें सचिव स्तर के मेकेनिज्म के जरिए ही मसले को हल करना चाहिए. 1815 में हुई सुगौली ट्रीटी के मुताबिक भी कालापानी इलाका नेपाल के हिस्से में आता है.

नेपाल के नागरिकों की भी यही भावना है. उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि भारत बातचीत से पीछे हटने वाला नहीं है, लेकिन नेपाल चाहता है कि इस मसले पर जल्द बातचीत हो.

नेपाल कालापानी के मुद्दे को छोटा नहीं मानता. यदि यह मसला हल होता है तो दोनों देशों के बीच भरोसा बढ़ेगा.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरे दरवाजे पर न करें राजनीति

Next Post

खरसावां गोली कांड में शहीदों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी और सम्मान की जिंदगी : हेमंत सोरेन

Next Post
खरसावां गोली कांड में शहीदों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी और सम्मान की जिंदगी : हेमंत सोरेन

खरसावां गोली कांड में शहीदों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी और सम्मान की जिंदगी : हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d