BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब पीएम ऑफिस को भी बेचने की तैयारी, डाल दिया OLX पर

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
अब पीएम ऑफिस को भी बेचने की तैयारी, डाल दिया OLX पर
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ शरारती तत्वों ने पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय को बिक्री के लिए OLX पर डाल दिया. 

पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय की तस्वीर खींच कर OLX पर डाल दी गई और इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये बताई गई. OLX पर जो विज्ञापन दिया गया, उसमें दफ्तर के अंदर की जानकारी. कमरों, पार्किंग की सुविधा और अन्य सभी बातों के बारे में बताया गया. 

जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तो विज्ञापन को हटवाया गया. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है, जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने फोटो खींचकर OLX पर डाली थी, वो भी गिरफ्तार किया जा चुका है. 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी स्थित संसदीय कार्यालय की फोटो को शरारती तत्वों ने ऑनलाइन सामान खरीद-बिक्री वाली वेबसाइट ओएलएक्स पर पोस्ट कर उसकी कीमत साढ़े सात करोड़ रुपये लगाई है. हालांकि यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल होने लगा तो उसे ओएलएक्स से हटा दिया गया.

ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की फोटो के साथ बिक्री का विज्ञापन पोस्ट किया गया था. विक्रेता का नाम लक्ष्मीकांत ओझा लिखा था. विज्ञापन में विशेषताओं में लिखा है कि हाउसेज एंड विला, चार बेडरूम बाथरूम के साथ, बिल्डअप एरिया 6500 वर्ग फुट, दो मंजिल भवन में दो कार पार्किंग के साथ ही नार्थ ईस्ट फेसिंग है. ओएलएक्स पर बेचे जा रहे जवाहरनगर एक्सटेंशन में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय की कीमत करीब साढ़े सात करोड़ लगाई गई है. ओएलएक्स पर विज्ञापन में जानकारी दी गई.

इसके साथ ही प्रोजेक्ट का नाम पीएमओ कार्यालय वाराणसी लिखा गया है. हालांकि विक्रेता लक्ष्मीकांत ओझा द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई. वहीं ओएलएक्स के इस विज्ञापन से देर शाम तक भेलूपुर थाने की पुलिस भी अनजान बनी रही. वाराणसी के एसएसपी अमित कुमार पाठक ने बताया कि ओएलएक्स पर दिए गए विज्ञापन को तत्काल हटा लिया गया है और इस मामले की जांच कराई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने जीता FIFA अवॉर्ड, मेसी-रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Next Post

पलामू में पाइप लाइन से होगी रसोई गैस की आपूर्ति

Next Post
गोली नहीं धारदार हथियार के घाव से हुई थी जिलानी अंसारी की मौत

पलामू में पाइप लाइन से होगी रसोई गैस की आपूर्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d