BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब Podcast शुरू करेंगे राहुल गांधी! क्या ‘मन की बात’ को दे पाएंगे टक्कर?

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in Uncategorized
अब Podcast शुरू करेंगे राहुल गांधी! क्या ‘मन की बात’ को दे पाएंगे टक्कर?

अब Podcast शुरू करेंगे राहुल गांधी! क्या 'मन की बात' को दे पाएंगे टक्कर?

Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का मुकाबला करते नजर आ सकते हैं. कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ऑडियो पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं. कांग्रेस के सूत्रों ने कहा, अभी हम इसकी योजना बना रहे हैं और विशेषज्ञों से इस संबंध में सलाह ले रहे हैं.

पॉडकास्ट एक तरह का ऑडियो मैसेज  या कहें एक ऑडियो डिस्कशन होता है, जिसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाता है. सूत्रों ने दावा किया है कि एक बार इस योजना को अंतिम रूप दे दिया जाए, उसके बाद राहुल गांधी का ऑडियो पॉडकास्ट PM मोदी के कार्यक्रम का जवाब होगा.

राहुल ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ समय पहले ही अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, लॉकडाउन के दौरान उन्होंने इसके जरिए लोगों तक अपनी पहुंच बनानी शुरू कर दी है.

राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर अब तक 2 लाख 94 हजार सब्स्क्राइबर हो चुके हैं. हालांकि प्रवासी मजदूरों वाली उनकी बातचीत 752,000 लोगों ने देखी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों प्रोफेसर आशीष झा और कोरोनोवायरस पर प्रोफेसर जोहान गिसेके के साथ उनकी वीडियो के जरिए की गई बातचीत को 90,000 से ज्यादा बार देखा गया.

राहुल के ट्विटर पर 14.4 मिलियन फॉलोअर

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर पर 57.9 मिलियन फॉलोअर्स के अलावा यूट्यूब चैनल पर 6.45 मिलियन सब्स्क्राइबर हैं, इसके साथ ही उन्हें 45 मिलियन लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं. वहीं राहुल गांधी को ट्विटर पर 14.4 मिलियन जबकि 3.2 मिलियन लोग फेसबुक पर फॉलो करते हैं. सूत्रों ने कहा है कि हम लिंक्डइन पर भी जाने के बारे में विचार कर रहे हैं.

कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि लॉकडाउन के दौरान पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, 28 मई को हमारा “स्पीक अप इंडिया” काफी हिट रहा. मुंबई के पॉडकास्टर अमित वर्मा ने कहा है कि राजनेताओं के लिए ये जरूरी है कि वो लोगों से बाचतीत करें. पॉडकास्ट बातचीत के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है अगर इसे दोतरफा कर लिया जाए. उन्होंने कहा कि लोगों के साथ नहीं लोगों से बातचीत का तरीका खोजना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CORONA BREAKING: 1 जून को झारखंड में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्‍या हुई 676

Next Post

अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है: आलमगीर आलम

Next Post
अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है: आलमगीर आलम

अगर एकजुट होकर कोई कार्य आरंभ किया जाए तो सफलता निश्चित है: आलमगीर आलम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d