BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब बरसात में भी होती रहेगी शहर में नियमित साफ-सफाई: गरिमा देवी

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
अब बरसात में भी होती रहेगी शहर में नियमित साफ-सफाई: गरिमा देवी
Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया पश्चिमी चम्पारण: बेतिया नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बारहों महीने धूप बरसात व जाड़े में भी नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले हमारे सफाईकर्मी भाई-बहनों को अब तक रेनकोट नहीं मिलने को सही नहीं कहा जा सकता.

मुझे आज खुशी है कि नगर परिषद के इतिहास में शायद पहली बार मेरे हाथों यह कार्य हो रहा है. मुझे विश्वास है कि अब वर्षा या बूंदाबांदी के बीच भी शहर की साफ सफाई व्यवस्था जारी रहेगी.

वे सोमवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाईकर्मियों के लिये रेनकोट का वितरण कर रहीं थीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का सफाई कार्य बाधित न हो इसके लिये प्रत्येक वार्ड के आठ-आठ कर्मचारियों को रेनकोट उपलब्ध कराये गये हैं.

सभापति सिकारिया ने बताया कि हमारे सफाईकर्मियों के लिये कुल 328 रेनकोट (बरसाती) की खरीदारी ई टेंडरिंग के माध्यम से सरकार के स्वीकृत डीपीआर के दायरे में ‘जेम पोर्टल’ के माध्यम से की गई है.

उन्होंने बताया कि बाकी बचे सफाईकर्मियों के लिए रेनकोट के दूसरे लौट की खरीद जल्दी ही कर वितरण की जायेगी.

मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय, कनीय अभियंता सुजय सुमन, सिटी मैनेजर राजीव रंजन सिंह, पार्षद रीता रवि, संजय कुमार सिंह, शम्भू शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद, रविन्द्र रवि ने वितरण में भाग लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला प्रशासन की तत्परता से रूका बाल विवाह

Next Post

एयरपोर्ट पर लेह से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों का मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

Next Post
एयरपोर्ट पर लेह से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों का मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

एयरपोर्ट पर लेह से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों का मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d