दिल्ली: डॉ. कफील खान की रिहाई के साथ ही सपा सांसद आजम खान की रिहाई की मांग भी उठने लगी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई की मांग उठाई है. बता दें कि सपा सांसद आजम खान इन दिनों पत्नी और बेटे समेत जेल में हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘हाईकोर्ट द्वारा डॉ. कफील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफपसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है. उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा. सत्ताधारियों का अन्याय व अत्याचार हमेशा नहीं चलता.’
गौरतलब है कि सपा नेता और सांसद आजम खान पर नकली जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है. उन्होंने इस मामले में पत्नी और बेटे समेत पुलिस के समक्ष आत्ममर्पण कर दिया था. फिलहाल, आजम जेल में हैं.

