BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब मोबाइल एप से पता चल जाएगा, सामान असली है या नकली

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in Uncategorized
अब मोबाइल एप से पता चल जाएगा, सामान असली है या नकली

अब मोबाइल एप से पता चल जाएगा, सामान असली है या नकली

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अब अगर आप बाजार से कोई ऐसा सामान लाने जाएं, जिसपर आईएसआई ( ISI ) या हॉलमार्क का निशान लगा हो तो आप ये तुरन्त जान पाएंगे कि वो सामान असली या या नहीं. भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS ने ये पता लगाने के लिए एक मोबाइल एप लॉन्च किया है.

‘BIS CARE’ नाम है मोबाइल एप का

भारतीय मानक ब्यूरो ने आज BIS CARE नाम का एक मोबाइल एप लॉन्च किया. ये एप ग्राहकों को असली और नकली सामान में फर्क करने में मदद करेगा. उदाहरण के लिए, अगर आप बाजार से पंखा या कोई अन्य सामान खरीदने जाएं तो उसपर आईएसआई का निशान लगा रहता है. अगर आपको शंका होती है कि पंखा उस ब्रांड का नहीं लग रहा, जिसका नाम उसपर लिखा है तो आप इस BIS CARE नाम के एप पर आईएसआई निशान का नम्बर लिख कर ब्रांड और उस कम्पनी की पूरी जानकारी एप पर देख सकते हैं.
नम्बर लिखते ही मालिक समेत उस ब्रांड और कम्पनी की पूरी जानकारी आपके मोबाइल एप पर सामने आ जाएगी.

एप बताएगा, सोना खरा है या नहीं

इसी एप से सोने की प्रामाणिकता भी परखी जा सकेगी. सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाने का फैसला हो चुका है जो, अगले साल 1 जनवरी से लागू हो जाएगा. सोने के हॉलमार्किंग के नम्बर को भी इसी मोबाइल एप पर डालकर ये देखा जा सकेगा कि सोना असली या नहीं. केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने एप लांच करते हुए कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाएं हैं और उपभोक्ताओं को इनका इस्तेमाल कर अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए.

एप पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे

एप की एक और विशेषता ये है कि अगर आपको सामान नकली दिखता है तो तुरन्त उसी वक्त इस एप से अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे. मोबाइल एप को किसी भी एंड्रायड फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है. एप फिलहाल हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा और इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

WELCOME: अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे पांचों राफेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

Next Post

भारत और इंग्‍लैंड सीरीज से हम कमाते हैं पैसे: जेसन होल्‍डर

Next Post
भारत और इंग्‍लैंड सीरीज से हम कमाते हैं पैसे: जेसन होल्‍डर

भारत और इंग्‍लैंड सीरीज से हम कमाते हैं पैसे: जेसन होल्‍डर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d