BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBSE Exam Date Sheet 2020: अब 18 मई को होगी घोषणा

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
CBSE Exam Date Sheet 2020: अब 18 मई को होगी घोषणा

CBSE Exam Date Sheet 2020: अब 18 मई को होगी घोषणा

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने पहले ही जानकारी दे दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जुलाई के बीच किया जाएगा.

वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोख‍रियाल निशंक ने आज ट्वीट के जरिये सूचना दी थी कि कक्षा 10वीं-12वीं की बची हुई परीक्षाओं की पूरी डेटशीट शाम 5 बजे घोषित कर दी जाएगी. लेकिन अब डेटशीट की घोषणा को सोमवार तक टाल दिया गया है.

मंत्री डॉ रमेश पोख‍रियाल ने बताया कि अब डेटशीट 18 मई को जारी की जाएगी. उन्होंने लिखा, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी.

आपको बता दें, सीबीएसई ने पहले ही बता दियाा था कि देश में कहीं भी 10वीं की परीक्षा नहीं होगी. सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्रों के लिए छूटी हुई परीक्षा आयोजि‍त की जाएगी.

सीबीएसई सच‍िव अनुराग त्रिपाठी ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा था कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में केवल 1-2 परीक्षाएं शेष हैं. इसके लिए हम पहले से ही लिए गए परीक्षा का इंटरनल एसेसमेंट करेंगे, जिसमें हम बचे हुए परीक्षा के लिए एवरेज और अन्य फॉर्मूले से रिजल्ट देंगे. इस कारण परीक्षाओं का आयोजन करना जरूरी नहीं है.

वहीं दूसरी ओर जिन परीक्षाओं का आयोजन पहले से ही हो चुका है सीबीएसई ने उन परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. इस प्रक्रिया को पूरे होने में 50 दिन का समय लग सकता है.

डॉ निशंक ने बताया था कि 29 विषयों की परीक्षा का होना बाकी है, लेकिन जो 173 विषयों की परीक्षा हो चुकी थी, जिसकी 1.5 करोड़ से भी अधिक उत्तरपुस्तिकाएं हैं. जिनका मूल्याकांन करने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति मिल गई है. आपको बता दें, सीबीएसई की ओर से डेटशीट जारी होने से पहले सोशल प्लेटफॉर्म पर फेक डेटशीट जारी कर दी गई थी.

सीबीएसई ने 3000 स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चिह्नित कर दिया है. अब 3000 मूल्याकांन केंद्र से ये उत्तर पुस्तिकाएं अध्यापकों के घरों तक पहुंचाई जा रही है. जिसके बाद अध्यापक मूल्याकांन की प्रकिया शुरू कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सफलता की तरफ एक और कदम…11 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ

Next Post

रोहिणी जेल के 15 कैदी सहित जेल कर्मी कोरोना से संक्रमित

Next Post
रोहिणी जेल के 15 कैदी सहित जेल कर्मी कोरोना से संक्रमित

रोहिणी जेल के 15 कैदी सहित जेल कर्मी कोरोना से संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d