BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब मात्र 859 रुपये में करें हवाई यात्रा, गो एयर लेकर आया है सुनहरा मौका

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
अब मात्र 859 रुपये में करें हवाई यात्रा, गो एयर लेकर आया है सुनहरा मौका
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- अगर आप सस्ते में हवाई सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए गो-एयर लाया है सुनहरा मौका. ये मौका गणतंत्र दिवस को देखते हुये कंपनी दे रही है. गो-एयर की रिपब्लिक डे फ्रीडम सेल 22 जनवरी से 29 जनवरी तक जारी रहेगी. इस सेल के दौरान टिकटों की बिक्री मात्र 859 रुपये से शुरू हो रही है. गो एयर की इस सेल के दौरान आप अलग-अलग शहरों के लिए डिस्काउंट के साथ टिकट बुक कर सकते हैं. इसी के साथ गो एयर टिकट बदलने पर कोई भी फीस नहीं ले रही है.

इसके तहत 22 जनवरी से लेकर 31 मार्च की यात्रा अवधि के बीच, सेल के दौरान बुक किए गए टिकटों में प्रस्थान की तारीख से तीन दिन पहले तक टिकट बदलने पर शुल्क नहीं लगेगा.

गोएयर ने कहा कि इस पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग 22 जनवरी से 29 जनवरी तक की जा सकती है. इस पेशकश के तहत एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक यात्रा की जा सकती है. टिकट बुकिंग एक तरफ की यात्रा के लिए होगी. इसके अलावा इस पेशकश के तहत बुक की गई टिकटों पर यात्रा से 14 दिन पहले तक कोई बदलाव शुल्क नहीं लगेगा.

आप इस सेल का फायदा गो एयर की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करके उठा सकते हैं. स्पाइसजेट और इंडिगो की स्पेशल सेल 13 जनवरी से शुरू हुई थी और इसे 24 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. साथ ही इंडिगो की लेटेस्ट सेल ऑफर में खरीदे गए टिकटों से 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच यात्रा की जा सकती है.

एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि यह ऑफर 1 अप्रैल, 2021 और 30 सितंबर, 2021 के बीच की अवधि में यात्रा के लिए कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में नॉन स्टॉप घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है. एयरलाइन ने यह नहीं बताया है कि बिग फैट सेल ऑफर के तहत सीटों की संख्या कितनी होगी. लिमिटेड इन्वेंट्री ऑफर के तहत उपलब्ध है और इसलिए, छूट प्रदान की जाएगी, इन्वेंट्री की उपलब्धता और इंडिगो के विवेक के अधीन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बोले, 3 साल में बनकर तैयार होगा अयोध्या में राम मंदिर

Next Post

गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति

Next Post
गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति

गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d