BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब संस्कृत में भी जारी होंगी यूपी सरकार की सूचनाएं

by bnnbharat.com
September 27, 2020
in समाचार
योगी सरकार सवा करोड़ लोगों को देगी रोजगार
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: संस्कृत भाषा प्रेमियों के लिए अच्छी ख़बर है. उत्तर प्रदेश सरकार की सूचनाएं अब संस्कृत में भी जारी की जाएंगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संस्कृत भाषा के लिए उत्थान और विकास के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से बोल चुके हैं. अब सीएम योगी ने इस बारे में फैसला लिया है. उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि शासन की प्रेस विज्ञप्तियों को संस्कृत में भी जारी किया जाए.

सीएम योगी के निर्देश के बाद शनिवार को संस्कृत भाषा में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. इस बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशल हैंडल से ट्वीट किया गया. ट्वीट में लिखा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत भाषा में भी निर्गत की जाएंगी.’ इस ट्वीट के साथ ही कोविड-19 को लेकर हर रोज होने वाली समीक्षा बैठक की संस्कृत में प्रेस विज्ञप्ति भी शेयर की गई.

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का संस्कृत प्रेम किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारतीय भाषा महोत्सव के दौरान संस्कृत के महत्व को बताया था. उन्होंने कहा था कि संस्कृत पढ़ने वाला कभी भूखा नहीं मर सकता क्योंकि भारत के ऋषियों ने बहुत पहले इसे रोजगार से जोड़ दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भीषण सड़क हादसा: गर्भवती महिला सहित सात लोगों की मौत

Next Post

जेपीएल टी20: बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइडर्स को 52 रनों से हराया

Next Post
जेपीएल टी20: बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइडर्स को 52 रनों से हराया

जेपीएल टी20: बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची राइडर्स को 52 रनों से हराया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d