BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब योगी के मंत्री को हुई अजान से दिक्कत, बोले- पूजा करने में होती है समस्या

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
अब योगी के मंत्री को हुई अजान से दिक्कत, बोले- पूजा करने में होती है समस्या
Share on FacebookShare on Twitter

बलिया: उत्तर प्रदेश के मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने मंगलवार को बलिया के जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकरों की ध्वनि की मात्रा अदालत के आदेशों के अनुसार निर्धारित की जानी चाहिए. मंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि इसके चलते उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कठिनाई हो रही है.

शुक्ला ने अपने पत्र में अपने विधासभा क्षेत्र स्थित काजीपुर मदीना मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा, ”नमाज एक दिन में पांच बार होती है. इसके परिणामस्वरूप मुझे योग, ध्यान, पूजा करने और सरकारी कर्तव्यों का निर्वहन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है.” शुक्ला ने कहा कि मस्जिद के आसपास कई स्कूल हैं और इससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है.

मंत्री ने कहा, ”लाउडस्पीकरों के माध्यम से धार्मिक प्रचार किया जाता है. मस्जिदों के निर्माण के लिए दान को लेकर सूचना अत्यधिक तेज आवाज में प्रसारित की जाती है. इसका छात्रों, बुजुर्ग नागरिकों और रोगियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. आम जनता को काफी ध्वनि प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है.”

उन्होंने कहा कि बलिया की मस्जिदों में लाउडस्पीकरों के ध्वनि की मात्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार तय की जानी चाहिए, जबकि अनावश्यक लाउडस्पीकर को हटा दिया जाना चाहिए. उत्तर प्रदेश के मंत्री द्वारा लाउडस्पीकर की ध्वनि की मात्रा को लेकर आपत्ति तब जतायी गई है जब कुछ दिन पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने एक शिकायत की थी. कुलपति ने इस संबंध में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया था और जिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपडेटः अगले सीजेआई के लिए जस्टिस एन वी रमन्ना के नाम की सिफारिश

Next Post

गोद लिए हिंदू बेटे के सिर मुस्लिम पिता ने बांधा सेहरा

Next Post
गोद लिए हिंदू बेटे के सिर मुस्लिम पिता ने बांधा सेहरा

गोद लिए हिंदू बेटे के सिर मुस्लिम पिता ने बांधा सेहरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d