BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब ऐतिहासिक स्मारकों में कर सकते हैं प्री-पोस्ट वेडिंग शूट, देना होगा इतना पैसा

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
अब ऐतिहासिक स्मारकों में कर सकते हैं प्री-पोस्ट वेडिंग शूट, देना होगा इतना पैसा
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: प्री और पोस्ट वेडिंग शूट कराने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब वो जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों और संग्रहालयों में वेडिंग शूट करा सकेंगे. इसके लिए राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. नई नीति के अनुसार, इच्छुक लोग एक निश्चित राशि का भुगतान करके शादी की शूटिंग के उद्देश्य से गुलाबी शहर के स्मारकों तक विशेष पहुंच प्राप्त कर सकते हैं.

कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए एक अधिसूचना 1 फरवरी को जारी की गई थी, जबकि उसी के लिए विभाग द्वारा 2 फरवरी को आदेश जारी किया गया था. विभाग की सचिव मुग्धा सिन्हा की माने तो कई लोग ऐतिहासिक स्मारकों में प्री और पोस्ट वेडिंग शूट कराना चाहते हैं. ऐसे में हमने यह फैसला लिया है.

कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग की सचिव मुग्धा सिन्हा ने कहा कि नई नीति जयपुर में लागू की जाएगी, नए नियमों के अनुसार, अगर कोई ऐसे ऐतिहासिक स्मारकों / संग्रहालयों में प्री और पोस्ट वेडिंग शूटिंग करना चाहता है, तो ऑफिस समय के दौरान उन्हें हर दो घंटे के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा.

वहीं, ऑफिस समय से पहले या बाद की शूटिंग के लिए उन्हें 15,000 रुपये प्रति घंटे का भुगतान करना होगा. विभाग का कहना है कि इस तरह की शूटिंग पहले भी हुई थी, लेकिन उस संबंध में कोई उचित दिशा-निर्देश नहीं थे. जयपुर में जिन जगहों पर प्री और पोस्ट वेडिंग शूट किए जा सकते हैं, उनमें अम्बर पैलेस, अल्बर्ट हॉल, जंतर मंतर, हवा महल, नाहरगढ़, विद्याधर का बाग, सिसोदिया रानी का बाग और इसरताल शामिल हैं.

विभाग ने रखी ये शर्त

नई नीति में शर्तें यह हैं कि इच्छुक पक्षों को सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी प्राचीन वस्तु क्षतिग्रस्त न हो. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे ऐसे कामों में शामिल न हों या ऐसी फिल्मों की शूटिंग न करें, जो जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चौरी चौरा कांड के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

Next Post

अयोध्‍या: मस्जिद के लिए दान दी गई जमीन पर विवाद, दो बहनों ने दायर की याचिका

Next Post
अयोध्‍या: मस्जिद के लिए दान दी गई जमीन पर विवाद, दो बहनों ने दायर की याचिका

अयोध्‍या: मस्जिद के लिए दान दी गई जमीन पर विवाद, दो बहनों ने दायर की याचिका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d